
'हम फिर से उड़ान भरेंगे, अंतरिक्ष से लौटा लाने के लिए स्पेसएक्स का आभार', पहली PC में सुनीता विलिम्यस का दिखा हाई जोश
AajTak
सुनीता विलियम्स ने स्पेसएक्स और मिशन टीम का धन्यवाद दिया है. सुनीता ने बताया कि अंतरिक्ष से लौटने के बाद उन्हें धरती पर अच्छा लग रहा है. नए चुनौतियों के लिए तैयार हो रही हैं. धरती पर लौटने के बाद सबसे पहले ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया.
भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेस से वापस लौटने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. सुनीता विलियम्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती वापस लाने के लिए धन्यवाद दिया है. नासा की एस्ट्रोनॉट की सुरक्षा को लेकर कमिटमेंट पर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने विश्वास व्यक्त किया.
सुनीता विलियम्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस
टेक्सास के जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता विलियम्स ने बताया कि उन्हें धरती पर आकर अच्छा लग रहा है. वो फिलहाल रिहाब से गुजर रही हैं. नई चुनौतियों के लिए तैयार हो रही हैं. घर लौटते ही पति और गले लगाने की इच्छा थी. सबसे पहले ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया. सुनीता बोलीं, अंतरिक्ष से वो हिमालय और भारत के अन्य हिस्सों के रंगों को देखकर आश्चर्यचकित थीं. दिन और रात दोनों समय भारत को देखना अविश्वसनीय अनुभव था.
स्वास्थ्य पर क्या बोले सुनीता विलियम्स और विलमोर?
सुनीता विलियम्स ने स्वीकार किया लंबे समय से अंतरिक्ष में रहने की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से इन चुनौतियों से लड़ा जा सकता है. विलमोर ने कहा कि मांसपेशियों की कमजोरी और हड्डियों के नुकसान को कम करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम थी.
सुनीता विलियम्स करेंगी भारत यात्रा?

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








