
'हमास ने सत्ता छोड़ने से इनकार किया तो पूरी तरह तबाह कर देंगे', गाजा पीस प्लान को लेकर ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी कि अगर वह गाज़ा में सत्ता छोड़ने और गाज़ा पीस प्लान स्वीकार करने से इनकार करता है, तो उसे भयंकर तबाही का सामना करना पड़ेगा. ट्रंप के 20 सूत्रीय गाज़ा पीस प्लान में बंधकों की रिहाई और प्रशासन का युद्धोत्तर स्ट्रक्चर शामिल है. वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि हमास ने प्रस्ताव पर आम तौर पर सहमति दी है, लेकिन कई विवरण तय होने बाकी हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमास को वॉर्निंग देते हुए कहा कि अगर हमास गाज़ा में सत्ता छोड़ने से इनकार करता है, और उनके शांति प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करता तो उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को अल्टीमेटम दिया था कि वह गाजा पीस प्लान को रविवार शाम 6 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक स्वीकार कर ले. शनिवार को जब सीएनएन ने ट्रंप पूछा कि क्या इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाज़ा में बमबारी रोकने और अमेरिका की शांति योजना का समर्थन करते हैं, तो डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया कि हां. बीबी (इजरायली पीएम) इसके लिए तैयार हैं. रविवार को प्रसारित हुए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि क्या हमास वास्तव में शांति के लिए प्रतिबद्ध है.
ट्रंप ने शुक्रवार को हमास से कहा था कि रविवार शाम 6 बजे (अमेरिकी समयानुसार) तक अगर समझौता नहीं हुआ तो हर तरह का नरक उन पर टूट पड़ेगा. ये एक सख्त अल्टीमेटम था. ट्रंप ने अपने 20 सूत्रीय शांति प्रस्ताव में अभी के लिए लड़ाई बंद करने के साथ-साथ गाज़ा के युद्धोत्तर प्रशासन का एक स्ट्रक्चर बताया है. व्हाइट हाउस ने इस योजना को संघर्ष समाप्त करने और क्षेत्र के भविष्य के प्रशासन का ब्लूप्रिंट करार दिया है.
ट्रंप के प्रस्ताव के मुताबिक एक अस्थायी शासकीय बोर्ड बनाया जाएगा, जिसका अध्यक्ष ट्रंप खुद हो सकते हैं और इसमें पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर जैसे नाम भी शामिल हो सकते हैं. प्लान में यह भी स्पष्ट है कि गाज़ा के लोगों को जबरन नहीं हटाया जाएगा और अगर दोनों पक्ष (इजरायल और हमास) शर्तें मान लेते हैं तो युद्ध तुरंत बंद हो जाएगा. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने रविवार को कहा कि गाजा युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, उन्होंने बताया कि हमास द्वारा बंधकों की रिहाई केवल पहला फेज है, और आगे की व्यवस्थाओं पर अभी काम चल रहा है.
NBC के कार्यक्रम मीट द प्रेस में रूबियो ने कहा कि हमास ने डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्ताव और बंधकों की रिहाई के ढांचे पर आम तौर पर सहमति दे दी है. हालांकि, इस प्रक्रिया से जुड़े कई विवरण अभी तय होने बाकी हैं. उन्होंने कहा कि वे इस बात पर भी सहमत हैं कि आगे क्या होने वाला है, लेकिन बहुत से तकनीकी और तार्किक पहलुओं को अभी तय करना बाकी है.
रूबियो ने बताया कि अमेरिका बातचीत के दौरान यह जल्दी तय करेगा कि हमास वास्तव में गंभीर है या नहीं. वर्तमान प्राथमिकता सभी बंधकों की तत्काल रिहाई सुनिश्चित करना है, और इसके बदले में इजरायल को गाजा में मध्य की स्थिति यानी येलो लाइन (Yellow Line) पर लौटना होगा.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








