
सीरियल 'तुलसीदास' में एक्टर तरुण खन्ना निभाएंगे खास रोल, दिखाया कैसा होगा लुक
AajTak
टीवी एक्टर तरुण खन्ना काफी टैलेंटेड हैं. उन्होंने कई दमदार रोल्स जैसे भगवान शिव, आचार्य चाणक्य निभाए हैं. वो अब जी टीवी के सीरियल 'रामभक्त तुलसीदास' में काम कर रहे हैं जो बहुत जल्द टीवी पर आएगा. हाल ही में उन्होंने सास बहू बेटियां संग खास बातचीत की.
टीवी एक्टर तरुण खन्ना काफी टैलेंटेड हैं. वो अपने हर रोल को इतनी बारीकी और अच्छे से परफॉर्म करते हैं कि मानो ऐसा लगता है कि वो सच में वो उसी रोल के लिए बने हैं. उन्होंने कई दमदार रोल्स जैसे भगवान शिव, आचार्य चाणक्य और भी पर्दे पर निभाए हैं. इन दिनों तरुण जी टीवी के सीरियल 'रामभक्त तुलसीदास' में काम कर रहे हैं जो बहुत जल्द टेलीकास्ट होगा. इस सीरियल में वो तुलसीदास जी के पिता 'आत्माराम दूबे' का किरदार निभा रहे हैं.
तरुण बने तुलसीदास के पिता आत्माराम दूबे
हाल ही में सास बहू बेटियां की टीम सीरियल के सेट पर पहुंची जहां उन्होंने तरुण से बातचीत की. उन्होंने इस बीच अपने सीरियल में होने वाले लुक को भी सभी को दिखाया. तरुण लंबी दाढ़ी और बालों में आत्माराम दूबे के किरदार में ढल गए हैं. उन्होंने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए ये कहा कि उन्होंने पहले सोनी टीवी के एक सीरियल 'विघ्नहरता गणेश' में तुलसीदास का किरदार निभाया हुआ है.
देखें तरुण खन्ना का सीरियल 'रामभक्त तुलसीदास' में लुक:
उन्होंने आगे बताया कि वो तुलसीदास जी के पहले से ही भक्त रहे हैं. उनके बारे में पहले से मालूम भी था. इसके बाद, टीम ने सेट की तरफ रुख किया जहां शो के प्रोमो की शूटिंग चल रही थी. तरुण ने आगे अपने किरदार आत्माराम दूबे के बारे में बताया कि वो अपने समय के बहुत बड़े ज्योतिषी थे. उनकी ज्योतिष विद्या इतनी ज्यादा मानी जाती थी कि लोग दूर से उनके पास अपनी कुंडली बनवाने आया करते थे.
'लोगों को नहीं पता तुलसीदास कौन'

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












