
शाम को ‘लंच’, तड़के ‘डिनर’ करते थे बप्पी दा, रुला देती है संघर्ष की कहानी!
AajTak
"बप्पी दा को इंडस्ट्री में 50 साल हो गए थे. उन्होंने जबरदस्त टाइम देखा है. म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नया आयाम बप्पी दा ने ही दिया था. डिस्को कल्चर उन्हीं की देन है. वेस्टर्न और इंडियन म्यूजिक की जुगलबंदी को बाप्पी दा ने बढ़ावा दिया था."
"बप्पी दा संग मेरी जो बॉन्डिंग रही है, उसे किसी रिश्ते में बांध नहीं सकते हैं. गुरू, बड़ा भाई, कंपोजर जो भी कह लें, हमने इसे परिभाषित करने की कोशिश भी नहीं की थी. अपने स्ट्रगल के दिनों से उनसे मिलता रहा हूं. अभी तो वह जुहू में रहते हैं, लेकिन पहले संजय खान के बंग्ले के पास उनका फ्लैट हुआ करता था. वहां अक्सर मैं जाया करता था. वह अपने मां-पिताजी के साथ रहते थे. उस वक्त वह एक दिन में पांच-छह स्टूडियो में गाना गाया करते थे. उनके पास वक्त नहीं होता था. बहुत बिजी होने के बावजूद वह हम जैसे लोगों से मिल लेते थे. चाय पिला देते थे, किस्से सुना दिया करते थे. उनके साथ घर जैसा रिलेशन तब से लेकर आजतक बरकरार रहा है. हालांकि, मैंने उनके साथ बहुत ज्यादा काम नहीं किया. मुश्किल से 15 फिल्मों में उन्होंने मुझसे गाना गवाया होगा. प्रकाश मेहरा की दलाल फिल्म, अफसाना प्यार का में आशा जी के साथ गाने का उन्होंने मुझे मौका दिया था."

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











