
शादी के बाद राहुल वैद्य-दिशा परमार की जिंदगी में आए क्या बदलाव? सिंगर ने किया खुलासा
AajTak
राहुल ने बताया कि कैसे शादी के बाद वह मिठाईयां खाते-खाते मोटे हो गए हैं. उन्होंने कहा कि उनके दोस्त उन्हें अपने घर बुला रहे हैं और उन्हें मिठाई खिलाते हैं. अब दोस्तों के लिए इतना करते हुए उनका मोटापा बढ़ रहा है. साथ ही राहुल वैद्य ने बताया कि वह अपनी फिटनेस का खूब ख्याल रखते हैं. जबकि उनकी पत्नी दिशा परमार इस मामले में थोड़ी आलसी हैं, उन्हें वर्कआउट करने में खास दिलचस्पी नहीं है.
इंडिया टुडे के ई-माइंड रॉक्स 2021 के दूसरे दिन सिंगर और रियलिटी स्टार राहुल वैद्य ने शिरकत की. इस इवेंट में राहुल ने आरजे लकी संग मस्ती की और अपनी शादीशुदा जिंदगी और करियर के बारे में बताया. राहुल ने बताया कि उनके जीवन में शादी करने के बाद क्या बदलाव आए हैं. साथ ही अब उनका और दिशा का रिश्ता कैसा हो गया है.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












