Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
लैब में बने हीरों के आगे पस्त हुए असली डायमंड, कारोबार में आई 10% की गिरावट

लैब में बने हीरों के आगे पस्त हुए असली डायमंड, कारोबार में आई 10% की गिरावट

AajTak
Tuesday, July 25, 2023 04:24:25 PM UTC

Real Diamond Vs Lab Grown Diamond : लैब ग्रोन डायमंड को लैबोरेटरी में बनाया जाता है और ये महज 1 से 4 सप्ताह में तैयार हो जाते हैं. ऐसे डायमंड्स की बनावट, चमक, कलर, कटिंग, डिजाइन एकदम प्राकृतिक हीरे जैसी होती है और इसकी बिक्री भी बाकायदा सर्टिफिकेट के साथ की जाती है.

असली हीरों के कारोबार को लैब ग्रोन डायमंड (LGD) ने कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया है. लैब में बनाए गए इन कृत्रिम हीरों की डिमांड बढ़ने से असली हीरों के कारोबार (Real Diamond Business) में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. डायमंड उद्योग की मानें तो अप्रैल के बाद एक्सपोर्ट में भी इतनी ही यानी 10% की कमी आई है. हालांकि इस गिरावट में लैब ग्रोन डायमंड का अगर बड़ा रोल है तो बाकी योगदान अमेरिका, यूरोप और चीन में जारी आर्थिक सुस्ती का माहौल और रूस पर लगे प्रतिबंध से रफ डायमंड की सप्लाई में आई कमी का भी है. 

LGD की कीमत बनी गेम चेंजर लैब ग्रोन डायमंड (Lab Grown Diamonds) की बढ़ती लोकप्रियता की वजह है इसकी कीमत. दरअसल, असली हीरे जैसा दिखने वाला ये लैब में बना हीरा कीमत के मामले में रियल डायमंड के 10% के बराबर भी नहीं है. अगर कोई असली हीरा 10 लाख में मिल रहा है तो LGD महज 40 से 60 हजार रुपये में मिल जाता है. इसकी वजह से हीरा पहनने का शौक रखने वालों के लिए इन्हें खरीदना बेहद आसान हो गया है. इसके साथ ही कई लोग चोरी हो जाने या खो जाने के डर से भी महंगा हीरा खरीदने की जगह हुबहू असली जैसा दिखने वाला लैब ग्रोन डायमंड खरीद रहे हैं. 

लैब ग्रोन डायमंड को लैबोरेटरी में बनाया जाता है और ये महज 1 से 4 सप्ताह में तैयार हो जाते हैं. ऐसे डायमंड्स की बनावट, चमक, कलर, कटिंग, डिजाइन एकदम प्राकृतिक हीरे जैसी होती है और इसकी बिक्री भी बाकायदा सर्टिफिकेट के साथ की जाती है. 

शादियों में भी बढ़ा LGD का चलन नए दौर में युवाओं में लैब ग्रोन डायमंड की स्वीकार्यता तेजी से बढ़ी है. अब एंगेजमेंट रिंग के लिए भी असल डायमंड के मुकाबले LGD को तरजीह मिलने लगी है. लेकिन ये कारोबार भारत के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. लैब ग्रोन डायमंड का ग्लोबल मार्केट 22 अरब डॉलर का है. भारत के लिए अपनी कारीगरी और वैल्यू एडिशन से इस बाजार पर कब्जा जमाने का बेहतरीन मौका है. इसमें मददगार साबित हो रही है डबल डिजिट की घरेलू खपत और ग्लोबल खपत.

हालांकि जिन कीमतों के दम पर ये मार्केट बढ़ रहा है उसके लिए फिलहाल रियल डायमंड की कीमतों (Real Diamond Price) में आई कमी भी चुनौती बन सकती है. लेकिन जानकारों का मानना है कि क्रिसमस तक ये बाजार फिर से तेजी पकड़ सकता है जिसका फायदा आखिरकार लैब ग्रोन डायमंड को ही मिलेगा. 

भारत से ज्यादा विदेशों में मांग भारतीयों के लिए सोना-चांदी-हीरों से बने जवाहरातों का मू्ल्य बेहद खास है. भारतीय ज्वैलरी भी खरीदते हैं तो उसके साथ जुड़ा निवेश उनको फैसला करने में मदद करता है. ऐसे में भारतीयों के लिए लैब में बना डायमंड बजट के लिहाज से भले ही मुफीद हो, लेकिन निवेश के मामले में ये ज्यादा आकर्षक नहीं होता. भारत की जिस नौकरीपेशा आबादी के बीच लैब ग्रोन हीरों का बड़ा मार्केट तैयार हो रहा है वो भी अब वैल्यू पर फोकस कर रहे हैं. वहीं जैसे ही बात अमेरिका जैसे विकसित देशों की होती है तो एकदम से सारे समीकरण बदल जाते हैं.

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
युद्ध रुका नहीं... लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, फिर ऐसा क्या हुआ?

कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अभी जंग रुकी नहीं. कच्‍चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुके है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा टल सकता है.

सोने का भाव फिर 1 लाख 50 हजार के करीब, चांदी भी 9 हजार रुपये महंगी, जानें आज का रेट

Gold-Silver Rates Today: 01 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला है. 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं आज क्या है सोना और चांदी का भाव.

Stock Market Rally: ट्रंप ने दिया 'War End' का सिग्नल, शेयर बाजार ने मार दिया यू-टर्न, इन 10 शेयरों का धमाल

Stock Market Rally: नए वित्तीय वर्ष के पहले कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली है. खुलने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स 1900 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 600 अंक की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया.

यूरोप में तेल-गैस की राशनिंग की तैयारी, अभी नहीं कम होंगे दाम, EU की वार्निंग

संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन ने जंग के प्रभावों को लेकर डराने वाला आकलन किया है. यूरोपियन यूनियन का कहना है कि एनर्जी की कीमतें लंबे समय तक बढ़ी रहेंगी और यूरोप में राशनिंग की नौबत आ सकती है. वही खाने-पीने की चीजों की सप्लाई पर UN ने कहा है कि 40 दिन से युद्ध ज्यादा चला तो इसका असर खेती पर पड़ेगा.

350% तक चढ़ सकते हैं ये 15 स्‍टॉक, ब्रोकरेज का आया बड़ा टारगेट

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने 15 शेयरों पर बड़ा टारगेट दिया है, जो 350 फीसदी तक चढ़ सकते हैं. इसमें जेन टेक से लेकर स्विगी तक शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से शेयर कितना चढ़ सकते हैं...

Russia Oil: जंग के बीच मिला मौका... और भारत ने कर दिया बड़ा खेल, चीन को झटका!

रूसी तेल को लेकर भारत ने रिकॉर्ड आयात किया है. एक ही महीने में रूसी तेल के आयात में जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिला है. उधर, चीन द्वारा रूसी तेल आयात में कमी देखी गई है.

ट्रंप के 100% टैरिफ का डर... टूट सकते हैं ये स्‍टॉक, लेकिन असर होगा कम!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फार्मा पर 100 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. साथ ही मेटल कंपनियों पर भी 50 फीसदी तक टैरिफ लगाने की बात कही है. ऐसे में सोमवार को कुछ शेयरों पर इसका असर दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं...

RBI कर रहा है ये बड़ा काम, मोबाइल नेटवर्क की तरह बिना अकाउंट नंबर बदले बैंक हो जाएगा चेंज

भारतीय रिजर्व बैंक एक बड़े प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत अब आने वाले समय में ग्राहक मोबाइल नेटवर्क की तरह बैंक अकाउंट, को दूसरे बैंक में स्विच कर सकते हैं. इसमें अकाउंट नंबर नहीं बदलेगा, लेकिन बैंक बदल जाएगा.

Gold-Silver Rates Update: चांदी 2.15 लाख रुपये सस्‍ती, गोल्‍ड भी बिखरा... जानिए आज कितना है भाव

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. आज सोना 6000 रुपये से ज्‍यादा गिर चुका है और चांदी में रिकॉर्ड हाई से 2.15 लाख रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

Stock Market Recovery: शानदार कमबैक... अचानक क्‍यों बाजार में आई रैली? सेंसेक्‍स 1200 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स निचले स्‍तर से 1200 अंक चढ़ चुका है, जबकि निफ्टी ने 400 अंकों की रिकवरी दिखाई है. आईटी और बैंकिंग सेक्‍टर के शेयरों ने इस तेजी को लीड किया है.

Gold-Silver के रेट्स में गिरावट, चांदी 15 हजार रुपये सस्ती, सोने के दाम भी धड़ाम!

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो बीते दिन शाम के समय 1 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंच गया था. वहीं 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरावट के साथ 1 लाख 33 हजार रुपये तक आ गया है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी.

भारत की बढ़ी मुसीबत... Trump के ऐलान से तेल में लगी आग, क्रूड ऑयल 105 डॉलर के पार

कच्‍चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है. कच्‍चे तेल का भाव 105 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है. वहीं एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है.

Defence Share Rally: भारत के दोनों हाथों में लड्डू... हथियर बनाने वाले स्‍टॉक बने रॉकेट, खूब भागे!

ट्रंप की बयानबाजी के कारण यूरोप को हथियारों के लिए नए विकल्‍प की तलाश है, जो भारत प्रोवाइड करा सकता है. साथ ही अमेरिका के सहयोग से भी भारत के डिफेंस सेक्‍टर को मजबूती मिल सकती है. यही कारण है कि आज भारतीय डिफेंस शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

Petrol-Diesel Rates Hike: अब इन पंपों पर बढ़े फ्यूल प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा!

Nayara Energy के बाद एक और प्राइवेट खुदरा तेल बेचने वाली कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया है. पेट्रोल की कीमत में 7.4 रुपये और डीजल के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

193 रुपये लीटर बिकता डीजल, लेकिन सरकार ने बढ़ने नहीं दिया भाव, आम आदमी को राहत

तेल-गैस के ग्लोबल संकट के बीच भी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि तमाम देशों में इनका प्राइस 20-30% तक बढ़ा है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके पीछे की वजह बताई है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us