
Stock Market Recovery: शानदार कमबैक... अचानक क्यों बाजार में आई रैली? सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा
AajTak
शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. सेंसेक्स निचले स्तर से 1200 अंक चढ़ चुका है, जबकि निफ्टी ने 400 अंकों की रिकवरी दिखाई है. आईटी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों ने इस तेजी को लीड किया है.
शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने शानदार कमबैक किया है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 1500 अंक गिर गया था और निफ्टी करीब 500 टूट गया था, लेकिन दोपहर 1.50 बजे तक सेंसेक्स अपने आज के निचले स्तर से 1200 अंक चढ़ चुका है.
अभी सेंसेक्स 0.65% या 476.09 अंक गिरकर 72,658.23 पर कारोबार कर रहा है. वहीं दिन का निचला स्तर 71,545 है. इसी तरह, निफ्टी 125 अंक गिरकर 22,500 के ऊपर कारोबार कर रहा है. लेकिन दिन के कारोबार के दौरान यह 22,182.55 पर आ गया था. यानी इसने आज के निचले स्तर से 400 अंकों की रिकवरी की है.
बीएसई के टॉप 30 शेयर सुबह के कारोबार के दौरान बुरी तरह टूटे थे. टीसीएस और एचसीएल को छोड़कर सभी शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे, लेकिन अब 9 शेयरों में उछाल देखी जा रही है. आईटी, डिफेंस और बैंकिंग शेयरों ने इस रिकवरी में योगदान दिया है.
सेक्टर्स की बात करें तो आईटी, मेटल और टेलीकॉम सेक्टर्स ने अच्छी तेजी दिखाई है. बाकी सेक्टर्स में गिरावट दिख रही है, लेकिन इसमें भी एफएमसीजी, बैंकिंग और बाकी सेक्टर्स रिकवर होने की कोशिश कर रहे हैं.
अचानक क्यों शेयर बाजार में तेजी?
गौतरलब है कि सुबह ट्रंप के ईरान जंग को लेकर दिए गए अपडेट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी. सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा और निफ्टी 470 अंक से ज्यादा गिर गया था. वहीं कच्चे तेल के दाम 107 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए थे.
