Primary Country (Mandatory)

Other Country (Optional)

Set News Language for United States

Primary Language (Mandatory)
Other Language[s] (Optional)
No other language available

Set News Language for World

Primary Language (Mandatory)
Other Language(s) (Optional)

Set News Source for United States

Primary Source (Mandatory)
Other Source[s] (Optional)

Set News Source for World

Primary Source (Mandatory)
Other Source(s) (Optional)
  • Countries
    • India
    • United States
    • Qatar
    • Germany
    • China
    • Canada
    • Singapore
    • World
  • Categories
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Special
    • All Categories
  • Available Languages for United States
    • English
  • All Languages
    • English
    • Hindi
    • Arabic
    • German
    • Chinese
    • French
  • Sources
    • India
      • AajTak
      • NDTV India
      • The Hindu
      • India Today
      • Zee News
      • NDTV
      • BBC
      • The Wire
      • News18
      • News 24
      • The Quint
      • ABP News
      • Zee News
      • News 24
    • United States
      • CNN
      • Fox News
      • Al Jazeera
      • CBSN
      • NY Post
      • Voice of America
      • The New York Times
      • HuffPost
      • ABC News
      • Newsy
      • USA TODAY
      • NBC News
      • CNBC
    • Qatar
      • Al Jazeera
      • Al Arab
      • The Peninsula
      • Gulf Times
      • Al Sharq
      • Qatar Tribune
      • Al Raya
      • Lusail
    • Germany
      • DW
      • ZDF
      • ProSieben
      • RTL
      • n-tv
      • Die Welt
      • Süddeutsche Zeitung
      • Frankfurter Rundschau
    • China
      • China Daily
      • BBC
      • The New York Times
      • Voice of America
      • Beijing Daily
      • The Epoch Times
      • Ta Kung Pao
      • Xinmin Evening News
    • Canada
      • CBC
      • Radio-Canada
      • CTV
      • TVA Nouvelles
      • Le Journal de Montréal
      • Global News
      • BNN Bloomberg
      • Métro
    • Singapore
      • CNA
      • The Straits Times
      • Lianhe Zaobao
      • 8world
यूरोप में तेल-गैस की राशनिंग की तैयारी, अभी नहीं कम होंगे दाम, EU की वार्निंग

यूरोप में तेल-गैस की राशनिंग की तैयारी, अभी नहीं कम होंगे दाम, EU की वार्निंग

AajTak
Friday, April 03, 2026 12:52:08 PM UTC

संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन ने जंग के प्रभावों को लेकर डराने वाला आकलन किया है. यूरोपियन यूनियन का कहना है कि एनर्जी की कीमतें लंबे समय तक बढ़ी रहेंगी और यूरोप में राशनिंग की नौबत आ सकती है. वही खाने-पीने की चीजों की सप्लाई पर UN ने कहा है कि 40 दिन से युद्ध ज्यादा चला तो इसका असर खेती पर पड़ेगा.

ईरान जंग का असर तेल की कीमचों पर लंबे समय तक पड़ने वाला है. दुनिया में तेल-गैस की कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी. यूरोपियन यूनियन ने कहा है कि EU मध्य-पूर्व युद्ध से होने वाले लंबे समय तक चलने वाले ऊर्जा संकट का सामना करने की तैयारी कर रहा हैऔर इसके लिए वह ईंधन की राशनिंग और आपातकालीन भंडारों से और तेल निकालने जैसे सभी संभावित उपायों. पर विचार कर रहा है. 

यूरोपियन यूनियन के एनर्जी कमिश्नर डैन जोर्गेनसेन ने फाइनेंशियल टाइम्स को बताया, "यह एक लंबा संकट होगा, ऊर्जा की कीमतें बहुत लंबे समय तक ऊंची बनी रहेंगी." उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कुछ और "अत्यंत जरूरी" प्रोडक्ट के मामले में आनेवाले हफ्तों में स्थिति और भी खराब हो सकती है. 

हॉर्मुज स्ट्रेट के लगभग बंद हो जाने और खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा से जुड़े बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों ने वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अफरा-तफरी मचा दी है; इससे कीमतें आसमान छू रही हैं और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने की आशंकाएं बढ़ गई हैं. एयरलाइनों ने विशेष रूप से जेट ईंधन की आपूर्ति को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं. 

जॉर्गेनसेन ने कहा, "हम जिस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अब इस संकट की शुरुआत के मुकाबले कहीं ज़्यादा गंभीर हैं." उन्होंने आगे कहा, "हमारा विश्लेषण तो यही कहता है कि यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहेगी, इसलिए सभी देशों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास अपनी जरूरत की सभी चीजें मौजूद हैं."

उन्होंने कहा कि भले ही EU अभी "सप्लाई सिक्योरिटी संकट में नहीं है," फिर भी हम इस संघर्ष के लंबे समय तक चलने वाले प्रभावों से निपटने की योजना बना रहा है. इसमें सबसे बुरे हालात के लिए तैयार रहना भी शामिल है, भले ही इस समूह को अभी जेट ईंधन या डीजल जैसे जरूरी उत्पादों की राशनिंग लागू करने की ज़रूरत अभी तक न पड़ी हो. जोर्गेनसेन ने आगे कहा, "मेरा मतलब है, बाद में पछताने से बेहतर है कि पहले से तैयार रहा जाए."

EU कमिश्नर ने आगे कहा कि हमें अपने विकल्पों को खुला रखना होगा और अगर यह संकट, जैसा कि मेरा अनुमान है, सचमुच लंबे समय तक चला तो हमें बाद के चरण में भी उन साधनों की जरूरत पड़ेगी. यह काम बिल्कुल सही समय पर किया जाना चाहिए. 

Read full story on AajTak
Share this story on:-
More Related News
युद्ध रुका नहीं... लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, फिर ऐसा क्या हुआ?

कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, लेकिन अभी जंग रुकी नहीं. कच्‍चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ चुके है, जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा टल सकता है.

सोने का भाव फिर 1 लाख 50 हजार के करीब, चांदी भी 9 हजार रुपये महंगी, जानें आज का रेट

Gold-Silver Rates Today: 01 अप्रैल 2026 को सोना-चांदी की कीमतों में फिर उछाल देखने को मिला है. 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. वहीं, चांदी की कीमत में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आइए जानते हैं आज क्या है सोना और चांदी का भाव.

Stock Market Rally: ट्रंप ने दिया 'War End' का सिग्नल, शेयर बाजार ने मार दिया यू-टर्न, इन 10 शेयरों का धमाल

Stock Market Rally: नए वित्तीय वर्ष के पहले कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली है. खुलने के साथ ही बीएसई का सेंसेक्स 1900 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी 600 अंक की तेजी लेकर कारोबार करता नजर आया.

यूरोप में तेल-गैस की राशनिंग की तैयारी, अभी नहीं कम होंगे दाम, EU की वार्निंग

संयुक्त राष्ट्र और यूरोपियन यूनियन ने जंग के प्रभावों को लेकर डराने वाला आकलन किया है. यूरोपियन यूनियन का कहना है कि एनर्जी की कीमतें लंबे समय तक बढ़ी रहेंगी और यूरोप में राशनिंग की नौबत आ सकती है. वही खाने-पीने की चीजों की सप्लाई पर UN ने कहा है कि 40 दिन से युद्ध ज्यादा चला तो इसका असर खेती पर पड़ेगा.

350% तक चढ़ सकते हैं ये 15 स्‍टॉक, ब्रोकरेज का आया बड़ा टारगेट

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने 15 शेयरों पर बड़ा टारगेट दिया है, जो 350 फीसदी तक चढ़ सकते हैं. इसमें जेन टेक से लेकर स्विगी तक शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन-कौन से शेयर कितना चढ़ सकते हैं...

Russia Oil: जंग के बीच मिला मौका... और भारत ने कर दिया बड़ा खेल, चीन को झटका!

रूसी तेल को लेकर भारत ने रिकॉर्ड आयात किया है. एक ही महीने में रूसी तेल के आयात में जबरदस्‍त इजाफा देखने को मिला है. उधर, चीन द्वारा रूसी तेल आयात में कमी देखी गई है.

ट्रंप के 100% टैरिफ का डर... टूट सकते हैं ये स्‍टॉक, लेकिन असर होगा कम!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फार्मा पर 100 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है. साथ ही मेटल कंपनियों पर भी 50 फीसदी तक टैरिफ लगाने की बात कही है. ऐसे में सोमवार को कुछ शेयरों पर इसका असर दिखाई दे सकता है. आइए जानते हैं...

RBI कर रहा है ये बड़ा काम, मोबाइल नेटवर्क की तरह बिना अकाउंट नंबर बदले बैंक हो जाएगा चेंज

भारतीय रिजर्व बैंक एक बड़े प्लान पर काम कर रहा है, जिसके तहत अब आने वाले समय में ग्राहक मोबाइल नेटवर्क की तरह बैंक अकाउंट, को दूसरे बैंक में स्विच कर सकते हैं. इसमें अकाउंट नंबर नहीं बदलेगा, लेकिन बैंक बदल जाएगा.

Gold-Silver Rates Update: चांदी 2.15 लाख रुपये सस्‍ती, गोल्‍ड भी बिखरा... जानिए आज कितना है भाव

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. आज सोना 6000 रुपये से ज्‍यादा गिर चुका है और चांदी में रिकॉर्ड हाई से 2.15 लाख रुपये की गिरावट देखने को मिली है.

Stock Market Recovery: शानदार कमबैक... अचानक क्‍यों बाजार में आई रैली? सेंसेक्‍स 1200 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. सेंसेक्‍स निचले स्‍तर से 1200 अंक चढ़ चुका है, जबकि निफ्टी ने 400 अंकों की रिकवरी दिखाई है. आईटी और बैंकिंग सेक्‍टर के शेयरों ने इस तेजी को लीड किया है.

Gold-Silver के रेट्स में गिरावट, चांदी 15 हजार रुपये सस्ती, सोने के दाम भी धड़ाम!

सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट देखने को मिली है. भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को सुबह के समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो बीते दिन शाम के समय 1 लाख 50 हजार रुपये तक पहुंच गया था. वहीं 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट गिरावट के साथ 1 लाख 33 हजार रुपये तक आ गया है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी.

भारत की बढ़ी मुसीबत... Trump के ऐलान से तेल में लगी आग, क्रूड ऑयल 105 डॉलर के पार

कच्‍चे तेल की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही है. कच्‍चे तेल का भाव 105 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है. वहीं एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई है.

Defence Share Rally: भारत के दोनों हाथों में लड्डू... हथियर बनाने वाले स्‍टॉक बने रॉकेट, खूब भागे!

ट्रंप की बयानबाजी के कारण यूरोप को हथियारों के लिए नए विकल्‍प की तलाश है, जो भारत प्रोवाइड करा सकता है. साथ ही अमेरिका के सहयोग से भी भारत के डिफेंस सेक्‍टर को मजबूती मिल सकती है. यही कारण है कि आज भारतीय डिफेंस शेयरों में तेजी देखी जा रही है.

Petrol-Diesel Rates Hike: अब इन पंपों पर बढ़े फ्यूल प्राइस, पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये हुआ महंगा!

Nayara Energy के बाद एक और प्राइवेट खुदरा तेल बेचने वाली कंपनी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया है. पेट्रोल की कीमत में 7.4 रुपये और डीजल के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

193 रुपये लीटर बिकता डीजल, लेकिन सरकार ने बढ़ने नहीं दिया भाव, आम आदमी को राहत

तेल-गैस के ग्लोबल संकट के बीच भी भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि तमाम देशों में इनका प्राइस 20-30% तक बढ़ा है. पेट्रोलियम मंत्रालय ने इसके पीछे की वजह बताई है.

© 2008 - 2026 Webjosh  |  News Archive  |  Privacy Policy  |  Contact Us