
रूसी तेल के खरीददारों को ट्रंप ने दी टैरिफ की चेतावनी! भारत पर क्या होगा असर?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी है कि वो रूसी तेल के खरीददारों पर नया टैरिफ लगा सकते हैं. ट्रंप की इस नई धमकी पर भारत के ऑयल सेक्टर के विश्लेषक चिंता जता रहे हैं. उनका कहना है कि ट्रंप अगर सच में ऐसा करते हैं तो भारत को रूस से तेल की खरीद रोकनी पड़ सकती है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक धमकी से भारत के रूसी तेल खरीद पर खतरा मंडराने लगा है. रविवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ शांति वार्ता की धीमी प्रक्रिया से परेशान हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें लगा कि रूस यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने की उनकी कोशिशों को रोक रहा है तो वो रूसी तेल के खरीददारों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा देंगे. रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता है और अगर ट्रंप ऐसा करते हैं तो भारत के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी.
ट्रंप ने रूसी तेल खरीददारों को टैरिफ की धमकी देते हुए कहा, 'अगर आप रूस से तेल खरीदते हैं तो आप अमेरिका में बिजनेस नहीं कर पाएंगे. रूस के सभी तरह के तेल पर 25-50% का टैरिफ लगेगा.'
ट्रंप 2 अप्रैल से भारत समेत दुनिया के सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ भी लगा रहे हैं यानी जो देश अमेरिकी सामानों पर जितना टैरिफ लगाएगा, ट्रंप उनके सामानों पर उतना ही टैरिफ लगाएंगे. भारत को टैरिफ में रियायत मिलने की कोई उम्मीद भी नहीं है क्योंकि ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया है कि 'नया टैरिफ सभी देशों पर लागू होगा.'
ट्रंप की चेतावनी से परेशान हुए भारतीय रिफाइनर्स
रूस भारत का शीर्ष तेल आपूर्तिकर्ता है. भारत के रिफाइनिंग सेक्टर के सूत्रों ने कहा है कि अभी यह साफ नहीं है कि ट्रंप अगर अपनी चेतावनी पर अमल करते हैं तो क्या भारत को छूट की गुंजाइश होगी या नहीं.
एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, 'यह कहना मुश्किल है कि यह कैसे होगा. हमें इस बारे में अधिक स्पष्टता की जरूरत है कि जब उन्होंने रूसी कच्चे तेल के खरीदारों पर टैरिफ की बात की तो इससे उनका क्या मतलब था. क्या यह टैरिफ तक ही सीमित होगा, या इसमें खरीदारों पर सेकेंडरी टैरिफ शामिल होंगे. यह एक बड़ा सवाल है.'

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








