
राकेश बापत ने शमिता शेट्टी के लिए किया अपनी फीलिंग्स का इजहार, बताया Relationship Status
AajTak
राकेश ने शमिता शेट्टी को एक स्ट्रॉन्ग वुमेन भी बताया. राकेश ने कहा कि वो ऐसी शख्स हैं, जिनके साथ वो रहना चाहते हैं. उन्होंने शमिता को केयरिंग और एक्सप्रेसिव भी बताया है.
बिग बॉस ओटीटी के दौरान राकेश बापट और शमिता शेट्टी के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं. शो में शमिता शेट्टी ने खुलकर राकेश के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया. हालांकि, राकेश कभी उस तरह से शमिता के लिए अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाए थे. राकेश ने शमिता से शो के बाद रिश्ते पर बात करने के लिए कहा था. लेकिन अब शो खत्म होने के बाद राकेश ने भी शमिता के लिए अपनी फीलिंग्ज का इजहार कर दिया है.
राकेश ने शमिता शेट्टी संग अपने रिश्ते पर Bollywood Bubble को दिए इंटरव्यू में कहा, "शमिता के लिए मेरी फीलिंग्स दोस्ती से ज्यादा हैं. शो में भी यह साफ दिखा है. हां वो स्पेशल हैं. वो ऐसी इंसान हैं, जिनके साथ समय बिताना, बात करना मुझे पसंद है."

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












