
यूरोप के एयरस्पेस में बढ़ी घुसपैठ की घटना, राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- रूस ने दागी 550 ड्रोन और मिसाइलें
AajTak
रूस के हवाई हमलों और ड्रोन हमलों के बाद पोलैंड ने एयरस्पेस की सुरक्षा बढ़ा दी. यूक्रेन के लविव और अन्य पश्चिमी क्षेत्रों में मिसाइल और ड्रोन हमलों से बिजली बाधित और पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित हुआ. पूर्वी यूरोप में ड्रोन घुसपैठ की घटनाओं में भी तेजी देखी जा रही है.
कीव संघर्ष एक बार फिर यूरोप की सीमाओं तक पहुंच गया है. रूस के ताजा हवाई हमलों के बाद NATO सदस्य देश पोलैंड ने रविवार को अपने विमानों को स्क्रैम्बल कर एयरस्पेस सुरक्षा को उच्चतम स्तर पर कर दिया. यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 50 से अधिक मिसाइलों और लगभग 500 ड्रोन के साथ यूक्रेन पर हमला किया.
जेलेंस्की ने कहा कि हमले में क्रूज मिसाइलें, शहीद ड्रोन, किंजल मिसाइलें और अन्य हथियार शामिल थे. हमले का मुख्य निशाना लविव (Lviv), इवानो-फ्रैंकिवस्क, ज़ापोरिज्जिया, चेर्निहीव, सूमी, खार्किव, खेरसॉन, ओडेसा और किरोवोहराद क्षेत्र रहे.
यह भी पढ़ें: पुतिन बोले- यूक्रेन का सरेंडर ही युद्धविराम की एकमात्र शर्त, अमेरिका-नाटो को सीधी चुनौती
लविव, जो पोलैंड की सीमा से सिर्फ 70 किलोमीटर दूर है, सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ. यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि यहां मिसाइल और ड्रोन हमलों की बारिश हुई, बिजली आपूर्ति बाधित हुई और पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद हो गया.
एयर डिफेंस सिस्टम यूक्रेन में रहा एक्टिव
लविव के मेयर आंद्रे सादोवी ने कहा, "शहर की वायु रक्षा प्रणाली पूरी ताकत से सक्रिय रही. पहले ड्रोन हमला हुआ, फिर रूसी मिसाइलें दागी गईं. कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित है और सड़कों पर निकलना खतरनाक है."

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








