
मुजफ्फरपुर में सबसे बड़े बैंकिंग फ्रॉड का पर्दाफाश, 4 मास्टर माइंड गिरफ्तार
Zee News
Muzaffarpur News: शनिवार शाम SSP जयंत कांत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 22 घोस्ट (भूत, जिसके संचालक का पता नहीं) खाता को बंद किया गया है.
Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर जिला की विशेष पुलिस टीम ने जिले के अबतक के सबसे बड़े बैंकिंग व ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) का पर्दाफाश कर दिया है. गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार को गिरफ्तार भी किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज स्थित पंजाब नेशनल बैंक (Punjab national bank) शाखा का कैशियर कम क्लर्क नितेश कुमार सिंह भी शामिल हैं. टीम ने करीब 3 करोड़ रुपए के फ्रॉड का खुलासा कर लिया है. इस गिरोह के पास से 11.24 लाख कैश, 12 मोबाइल, 12 पासबुक, तीन लैपटॉप, एक कार, 20 आधार कार्ड, सात पैन कार्ड और पॉश मशीन बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में बैंककर्मी के अलावा कुढ़नी पुपरी का मंजय कुमार सिंह, अहियापुर कोल्हुआ पैगम्बरपुर का मोहम्मद जफर इकबाल और वैशाली जिला के पातेपुर लहलादपुर का राजेश कुमार शामिल है.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










