)
सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, एक्टर से की ये बड़ी मांग
Zee News
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और बाबा सिद्दकी के बेटे जीशान सिद्दकी को फोन पर एक धमकी मिली है. आरोपी ने धमकी देते हुए पैसों की मांग की है. बता दें कि कुछ ही समय पहले सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दकी की हत्या कर दी गई थी.
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एकबार फिर धमकी मिली है. उनके अलावा बाबा सिद्दकी के बेटे जीशान सिद्दकी को भी फोन करके धमकी दी गई है, हालांकि मुंबई पुलिस ने फोन करने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सिर्फ मस्ती-मजाक के तौर पर कॉल किया था. आरोपी की उम्र 24 साल बताई जा रही है और अभी उसे मुंबई लाया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पैसों के लालच में किया.
More Related News
