
मिलिंद सोमन ने छह उंगलियों से किया पुलअप, एक्टर का यह वर्कआउट वीडियो कर देगा हैरान
AajTak
मिलिंद का यह वर्कआउट वीडियो देख किसी को भी हैरानी होगी. वे अपने दोनों हाथों की तीन-तीन उंगलियों के सहारे अच्छी हाइट तक पुल-अप्स कर रहे हैं. मिलिंद का यह वीडियो देख कई लोगों ने इसे ट्राई भी किया जिसे एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है.
मॉडल-एक्टर और फिटनेस आइकन मिलिंद सोमन अपनी चुस्ती-फूर्ती के लिए जाने जाते हैं. 55 साल की उम्र में भी मिलिंद मैराथन और माउंटेन क्लाइंबिग जैसे स्पोर्ट्स करते रहते हैं. वे आए दिन अपने वर्कआउट वीडियोज के माध्यम से भी लोगों को नए-नए एक्सारसाइज टिप्स देते रहते हैं. अब मिलिंद का एक नया वर्कआउट वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर छह उंगली से पुल-अप्स करते नजर आ रहे हैं. मिलिंद का यह वर्कआउट वीडियो देख किसी को भी हैरानी होगी. वे अपने दोनों हाथों की तीन-तीन उंगलियों के सहारे अच्छी हाइट तक पुल-अप्स कर रहे हैं. मिलिंद का यह वीडियो देख कई लोगों ने इसे ट्राई भी किया जिसे एक्टर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












