
माहिरा संग बॉन्डिंग पर बोले पारस छाबड़ा- मैं उससे शादी करना चाहता हूं
AajTak
माहिरा संग बॉन्ड पर पारस ने कहा- बेशक, मैं अभी भी माहिरा से शादी करना चाहता हूं. वो खूबसूरत लड़की है और वो बहुत अच्छी लड़की है. Mohali में मैंने उसी की बिल्डिंग में एक नया घर भी खरीदा है. अधिकांश समय हम एक साथ बिताते हैं. साथ खाना खाते हैं.
बिग बॉस 13 के बाद पारस छाबड़ा काफी पॉपुलर हो गए. शो में पारस उभरकर दिखे. फिलहाल वो Mohali में फ्रेंड माहिरा और अपनी मां के साथ समय बिता रहे हैं. अब पारस ने एक इंटरव्यू में अपनी करियर जर्नी, माहिरा संग बॉन्ड के बारे में बात की है. माहिरा संग बॉन्ड पर क्या बोले पारस? टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में माहिरा संग बॉन्ड पर पारस ने कहा- 'बेशक, मैं अभी भी माहिरा से शादी करना चाहता हूं. वो खूबसूरत लड़की है और वो बहुत अच्छी लड़की है. Mohali में मैंने उसी की बिल्डिंग में एक नया घर भी खरीदा है. अधिकांश समय हम एक साथ बिताते हैं. साथ खाना खाते हैं. मेरी मां भी मेरे साथ रह रही हैं तो महिरा और मेरी मां भी एक दूसरे के करीब आ गई हैं. वे एक साथ शॉपिंग पर भी जाते हैं. हम अभी तक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं हैं. हमारा बॉन्ड अब बहुत अच्छा है. हम चाहते हैं कि हमारे रिश्ते की प्रोग्रेस स्वाभाविक हो.'More Related News

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












