
मालदीव में सौतेली बेटी के साथ दीया मिर्जा ने बिताया कमाल का वक्त, पति वैभव भी दिखे साथ
AajTak
वैकेशेन की खूबसूरत तस्वीरें दीया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की हैं. समंदर की नीले बैकग्राउंड में दीया अपने पति वैभव और उनकी बेटी समायरा के साथ मस्ती करती दिखाई पड़ रही हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपने पति वैभव रेखी के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं. वैकेशेन की खूबसूरत तस्वीरें दीया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की हैं. समंदर के नीले बैकग्राउंड में दीया अपने पति वैभव और उनकी बेटी समायरा के साथ मस्ती करती दिखाई पड़ रही हैं. मालूम हो कि समायरा दीया की सौतेली बेटी हैं लेकिन बावजूद इसके दोनों कमाल का बॉन्ड शेयर करते हैं. तस्वीरों में समायरा और दीया की कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिल रही है. दोनों साथ में मौज-मस्ती करती नजर आ रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












