
'महाकुंभ के साथ काशी भी आएं', नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को PM मोदी ने दिया न्योता
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में रह रहे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा- यहां जिस तरह का मेरा स्वागत हुआ वह अद्भुत है. कुछ समय पहले, मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है और ये सम्मान आप सभी का है. मैं विनम्रतापूर्वक ये सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में रविवार को नाइजीरिया में भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया. वह 17 वर्षों में पश्चिम अफ्रीकी देश का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. पीएम मोदी ने राजधानी अबुजा में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया. उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री के तौर पर ये मेरी पहली नाइजीरिया यात्रा है, लेकिन मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ भारत की मिट्टी की महक लेकर आया हूं और करोड़ों भारतीयों की ओर से आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं लेकर आया हूं. भारत की प्रगति से आप खुश होते हैं और आपकी प्रगति से हर भारतवासी का सीना चौड़ा हो जाता है और मेरा तो 56 इंच हो जाता है.'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाइजीरिया में रह रहे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, 'यहां जिस तरह का मेरा स्वागत हुआ वह अद्भुत है. कुछ समय पहले, मुझे नाइजीरिया के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. ये सिर्फ मोदी का सम्मान नहीं है, ये सम्मान भारत के करोड़ों लोगों का है और ये सम्मान आप सभी का है. मैं विनम्रतापूर्वक ये सम्मान आप सभी को समर्पित करता हूं.' उन्होंने कहा कि आज भारत की अनेक कंपनी नाइजीरिया की पूरी इकोनॉमी को ताकत दे रही हैं. भारतीय कम्युनिटी, नाइजीरिया के विकास के लिए कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है और यही तो भारत के लोगों की बहुत बड़ी ताकत है. हम दूसरे देश में भले आ जाएं, लेकिन सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते. हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है. पीएम मोदी ने नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को प्रयागराज महाकुंभ 2025 और काशी आने के लिए निमंत्रित किया.
भारत-नाइजीरिया के पास-डेमोग्राफी की ऊर्जा है: PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी लंबे समय तक अफ्रीका में रहे थे. उन्होंने अफ्रीका के लोगों का सुख-दुख साझा किया. गुलामी के उस दौर में भारत और नाइजीरिया के लोगों ने आजादी के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी और जब भारत आजाद हुआ तो उसने नाइजीरिया के आजादी के आंदोलन को भी प्रेरित किया. आज भारत और नाइजीरिया संघर्ष के दिनों के साथी की तरह एक साथ आगे बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत MOTHER OF DEMOCRACY है, तो नाइजीरिया अफ्रीका की सबसे बड़ी DEMOCRACY है. हम दोनों देशों के पास- डेमोक्रेसी की समानता है. हम दोनों देशों के पास- डायवर्सिटी की समानता है. हम दोनों देशों के पास-डेमोग्राफी की ऊर्जा है.'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज भारत, दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह दिन दूर नहीं जब भारत पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन जाएगा. गुलामी के लंबे कालखंड ने हमारी इकोनॉमी को तहस-नहस कर दिया था. चुनौतियों से लड़ते हुए 6 दशक में भारत की अर्थव्यवस्था ने एक ट्रिलियन डॉलर का पड़ाव पार किया है. बीते एक दशक में भारत ने अपनी GDP ने करीब 2 ट्रिलियन डॉलर और जोड़ दिया. एक दशक में भारत की इकोनॉमी का साइज डबल हो गया है. आज भारत में 1.5 लाख से अधिक स्टार्टअप रजिस्टर हैं. पिछले दशक में 100 से अधिक यूनिकॉर्न बने हैं. एक यूनिकॉर्न का मतलब है 8,000-10,000 करोड़ रुपये की कंपनी. 100 से अधिक कंपनियां भारत की स्टार्टअप संस्कृति की सफलता का प्रमाण हैं.'
भारत वैश्विक मंचों पर उठाता है अफ्रीका की आवाज: PM मोदी

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








