
मसक्कली के नए वर्जन पर ट्रोल किए जाने के बाद क्या सोचते हैं तनिष्क बागची? बताया
AajTak
मसक्कली के वास्तविक कंपोजर एआर रहमान ने भी तनिष्क के काम की निंदा की थी. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में तनिष्क ने कहा कि उन्होंने 15 साल तक स्ट्रगल किया है और अब क्योंकि उन्हें मौके मिल रहे हैं तो उन्हें लगता है कि वो इसके हकदार हैं.
दिग्गज म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची का कहना है कि गानों को 'रीक्रिएट' करना उनका काम नहीं है और वह सबसे ज्यादा रुचि ऑरिजनल गानों के लिए संगीत बनाने में लेते हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह कभी भी किसी भी काम के लिए ना नहीं कहेंगे. बता दें कि तनिष्क क्लासिक गानों के रीमिक्स बनाने के लिए ट्रोल हो चुके हैं. इस क्रम में वह सबसे ज्यादा ट्रोल हुए मसक्कली 2.0 बनाने के लिए. मसक्कली के वास्तविक कंपोजर एआर रहमान ने भी तनिष्क के काम की निंदा की थी. बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू में तनिष्क ने कहा कि उन्होंने 15 साल तक स्ट्रगल किया है और अब क्योंकि उन्हें मौके मिल रहे हैं तो उन्हें लगता है कि वो इसके हकदार हैं. उन्होंने कहा, "हर किसी की जिंदगी में उतार चढ़ाव आते हैं, लेकिन यदि मैं मसक्कली से खुद को प्रभावित होने दूंगा तो मैं दोबारा कभी काम नहीं कर पाऊंगा."
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










