
'भोपाली' वाले बयान पर मुश्किल में The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, थाने में शिकायत
AajTak
फिल्म द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. दूसरी तरफ डायरेक्टर के एक बयान ने पूरे देश में बवाल पैदा कर रखा है. भोपालियों पर दिए विवेक अग्निहोत्री के बयान की निंदा हो रही है. जिसमें उन्होंने भोपाली की मतलब होमोसेक्सुअल बताया था. मामला थाने तक पहुंच गया है.
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपने एक बयान को लेकर मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. डायरेक्टर का एक वीडियो वायरल है जिसमें उन्होंने भोपाली का मतलब होमोसेक्सुअल बताया था. बस इसी बात पर बवाल हो गया है. विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ उनके बयान को लेकर वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
क्या कहा था विवेक अग्निहोत्री ने? विवेक अग्निहोत्री का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वे कहते हैं- मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं. क्योंकि भोपाली का एक अलग connotation होता है. मैं कभी आपको अकेले में समझाऊंगा. किसी भोपाली से पूछना. भोपाली का मतलब है कि वह होमोसेक्सुअल है, नवाबी शौक वाला है'. विवेक अग्निहोत्री का बयान जैसे ही सामने आया वे ट्रोल होने लगे. राजनीतिक गलियारों में भी विवेक अग्निहोत्री के बयान की निंदा होने लगी. कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने डायरेक्टर के बयान की आलोचना की.
विवेक अग्निहोत्री ने 'भोपाली' का मतलब बताया 'होमोसेक्सुअल,' दिग्विजय सिंह भड़के
दिग्विजय सिंह का विवेक अग्निहोत्री पर तंज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा- विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है. यह आम भोपाल निवासी का नहीं है. मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा. आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”.भोपालियों पर दिए गए विवेक अग्निहोत्री के इस बयान पर पूरे देश में हंगामा मचा है. लेकिन अभी तक डायरेक्टर का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है। यह आम भोपाल निवासी का नहीं है। मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूँ लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा। आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”।#KashmirFiles@vivekagnihotri https://t.co/L98WIQvgd2
The Kashmir Files की आंधी में उड़ी Bachchhan Paandey, Akshay kumar बोले- मेरी फिल्म को डुबा दिया

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










