
भारत-चीन समेत सभी अमीर देशों को म्यांमार भूकंप जैसे संकट में करनी चाहिए मदद, बोले अमेरिकी विदेश मंत्री
AajTak
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, 'हम दुनिया की सरकार नहीं हैं. ना ही, हम हर किसी की तरह मानवीय सहायता प्रदान करेंगे और हम इसे बेहतर तरीके से करेंगे. लेकिन हमारी अन्य जरूरतें भी हैं, जिनके साथ हमें संतुलन बनाना है. हम मानवीय सहायता से पीछे नहीं हट रहे हैं.'
भारत और चीन को समृद्ध देश बताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका म्यांमार भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद जारी रखने के लिए तैयार है, लेकिन अन्य देशों को भी दुनिया भर में ऐसे संकटों के दौरान मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए. उन्होंने कहा कि अमेरिका से वर्ल्ड में 60-70% मानवीय सहायता देने की उम्मीद करना गलत है.
रुबियो ने शुक्रवार को ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय में मीडिया से कहा, 'हम दुनिया की सरकार नहीं हैं. नहीं, हम हर किसी की तरह मानवीय सहायता प्रदान करेंगे और हम इसे सर्वोत्तम तरीके से करेंगे. लेकिन हमारी अन्य जरूरतें भी हैं, जिनके साथ हमें संतुलन बनाना है. हम मानवीय सहायता से पीछे नहीं हट रहे हैं.'
रुबियो भूकंप के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे, जिसमें उनसे पूछा गया था कि किस प्रकार अमेरिका ने विशेष उपकरणों और विशेषज्ञों के माध्यम से जमीन पर लोगों की जान बचाकर ऐसी घटनाओं के दौरान सहायता की पेशकश की.
'हम अपना काम करेंगे'
रुबियो से पूछा गया कि क्या ऐसा संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) को खत्म करने के कारण नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा, 'दुनिया में बहुत से अन्य अमीर देश हैं. उन सभी को इसमें योगदान देना चाहिए. हम अपना काम करेंगे. हमारे लोग पहले से ही वहां हैं, हमारे और लोग वहां होंगे. हम जितना हो सकेगा, मदद करेंगे. यह काम करने के लिए सबसे आसान जगह नहीं है. उनके पास एक सैन्य शासन है जो हमें पसंद नहीं करता और हमें उस देश में उस तरह से काम करने की अनुमति नहीं देता, जैसा हम चाहते हैं. इससे हमारी प्रतिक्रिया बाधित होती, चाहे कुछ भी हो.'
'हम मदद को हमेशा तैयार हैं'

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








