
'भारत अपने टैरिफ में करेगा भारी कटौती', रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने से पहले बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने से पहले सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि मैंने कुछ समय पहले ही सुना है कि भारत अपने टैरिफ में भारी कमी करने जा रहा है. मैंने कहा, किसी ने ऐसा बहुत पहले क्यों नहीं किया. मुझे लगता है कि बहुत सारे देश अपने टैरिफ में कमी करने जा रहे हैं.
अमेरिका दुनिया भर के देशों पर बुधवार 2 अप्रैल से रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने जा रहा है, जिसको लेकर उथल-पुथल मची हुई है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत 2 अप्रैल से अपने टैरिफ में काफी हद तक कमी करेगा, क्योंकि वह बुधवार से अन्य देशों पर भी टैरिफ लगाने की घोषणा करने वाले हैं.
डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ओवल ऑफिस में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि बहुत से (देश) अपने टैरिफ कम कर देंगे, क्योंकि वे सालों से संयुक्त राज्य अमेरिका पर अनुचित तरीके से टैरिफ लगा रहे हैं. अगर आप कारों पर यूरोपीय संघ को देखें तो यूरोपीय संघ ने पहले ही अपना टैरिफ घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दिया है. इसकी घोषणा कुछ दिन पहले की गई थी. ये बहुत छोटा टैरिफ है. संयुक्त राज्य अमेरिका ने इन देशों पर बहुत कम टैरिफ लगाया है." ट्रंप ने कहा, "मैंने कुछ समय पहले ही सुना है कि भारत अपने टैरिफ में भारी कमी करने जा रहा है. मैंने कहा, किसी ने ऐसा बहुत पहले क्यों नहीं किया. मुझे लगता है कि बहुत सारे देश अपने टैरिफ में कमी करने जा रहे हैं."
'कृषि उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाता है भारत'
ट्रंप की टिप्पणी से कुछ ही घंटे पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि भारत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाता है. इसमें कहा गया है कि अन्य देशों द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ के कारण उन देशों में अमेरिकी उत्पादों का आयात करना सच में असंभव हो गया है.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिना लेविट ने सोमवार को कहा, "सबसे पहले दुर्भाग्य से ये देश बहुत लंबे समय से हमारे देश को लूट रहे हैं और मुझे लगता है कि उन्होंने अमेरिकी श्रमिकों के प्रति अपनी घृणा को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है."
ये देश लगाते हैं भारी टैरिफ

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








