
भारतीय नौसेना के INS सतपुड़ा और सावित्री 50 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार पहुंचे, अब तक 2000 से ज्यादा की मौत
AajTak
म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता की भूकंप की वजह से 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भूकंप से तबाही के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है. 50 टन राहत सामग्री के साथ भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत, आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री म्यांमार पहुंच गए हैं. इस मुश्किल घड़ी में भारत फर्स्ट रिस्पॉन्डर की भूमिका निभाते हुए म्यांमार के साथ खड़ा है.
म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की वजह से अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है. भारत भी 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत म्यांमार को सहायता प्रदान कर रहा है. भारतीय नौसेना के दो युद्धपोत, आईएनएस सतपुड़ा और आईएनएस सावित्री, 50 टन राहत सामग्री लेकर म्यांमार के यांगून बंदरगाह सोमवार देर रात पहुंचे. म्यांमार में भारत के राजदूत अभय ठाकुर ने मंगलवार की सुबह सामग्री को म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया है.
म्यांमार को भारत की सहायता
29 मार्च को ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत INS सतपुड़ा और सावित्री से म्यांमार राहत सामग्री भेजी गई थी. जो कि अब म्यांमार पहुंच चुका है. इस सामग्री से भूकंप पीड़ितों की सहायता की जाएगी. विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया है कि भारतीय नौसेना के दो जहाज सामग्री लेकर म्यांमार पहुंच गए हैं.
राहत मिशन में सक्रिय हुई भारतीय नौसेना और वायुसेना
भूकंप पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना और वायुसेना सक्रिय हैं. म्यांमार में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि यांगून, नेपीडॉ और मांडले तक बड़े पैमाने पर राहत सहायता पहुंचाई गई. इसके लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और भारतीय वायुसेना के छह विमानों का इस्तेमाल किया गया.
भारत की फर्स्ट रिस्पॉन्डर भूमिका

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








