
बिग बॉस में TRP के लिए 'भूत' का ड्रामा? इन कंटेस्टेंट्स ने बनवाया अपना मजाक
AajTak
बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट और मस्ती के साथ-साथ कई ड्रामे भी देखने को मिलते हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच रोमांस, उस रोमांस के बीच तीसरे का आना, टक्कर या फिर नोंकझोंक तो शो में आम बात है. लेकिन लड़ाई-झगड़े से अलग एक चीज है जो हर सीजन में देखने को मिल ही जाती है, और वो है भूतों का चक्कर. कभी भूत कंटेस्टेंट्स को दिखाई या सुनाई देते हैं तो कभी उनके अंदर ही आ जाते हैं. यह ड्रामा बहुत से कंटेस्टेंट्स ने किया है, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं.
बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट और मस्ती के साथ-साथ कई ड्रामे भी देखने को मिलते हैं. कंटेस्टेंट्स के बीच रोमांस, उस रोमांस के बीच तीसरे का आना, टक्कर या फिर नोंकझोंक तो शो में आम बात है. लेकिन लड़ाई-झगड़े से अलग एक चीज है जो हर सीजन में देखने को मिल ही जाती है, और वो है भूतों का चक्कर. कभी भूत कंटेस्टेंट्स को दिखाई या सुनाई देते हैं तो कभी उनके अंदर ही आ जाते हैं. यह ड्रामा बहुत से कंटेस्टेंट्स ने किया है, जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं. राखी सावंत ने शो में खुद के अंदर जूली नाम की चुड़ैल के आने का नाटक किया था. इस ड्रामे से दर्शकों के साथ-साथ बिग बॉक्स 14 के कंटेस्टेंट्स का भी खूब मनोरंजन हुआ था. हालांकि सोशल मीडिया पर इस बात का मजाक भी उड़ा था. वैसे कहना होगा राखी का डरावना अंदाज और फनी मेकअप काफी सही था.
मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












