बहन इनाया संग झूला झूलते नजर आए तैमूर, वायरल हो रही थ्रोबैक पिक्चर
AajTak
तैमूर की मां करीना कपूर खान अपने सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनकी फोटोज भी फैंस को बेहद लुभाती हैं. फैंस की बात करें तो वे तैमूर की झलक पाने के लिया काफी एक्साइटेड रहते हैं. अब तैमूर की एक पिक्चर वायरल हो रही है, जिसमें वे सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू के साथ झूले पर झूल रहे हैं.
करीना कपूर खान और सैफ अली खान के लाड़ले बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा और चर्चित स्टार किड्स में से एक हैं. छोटे नवाब अपने जन्म के समय से ही चर्चा का विषय बने हुए हैं. तैमूर की मां करीना कपूर खान अपने सोशल मीडिया पर अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उनकी फोटोज भी फैंस को बेहद लुभाती हैं. फैंस की बात करें तो वे तैमूर की झलक पाने के लिया काफी एक्साइटेड रहते हैं. अब तैमूर की एक पिक्चर वायरल हो रही है, जिसमें वे सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू के साथ झूले पर झूल रहे हैं. तैमूर-इनाया की वायरल हो रही थ्रोबैक फोटो उनकी ये थ्रोबैक पिक्चर सोहा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन झूले पर काफी मस्ती करते दिख रहे हैं. इस पिक्चर में छोटे नवाब ग्रे रंग की टी-शर्ट और डेनिम में काफी क्यूट और हैंडसम लग रहे हैं, वहीं इनाया भी पिंक कलर की टी-शर्ट और पजामे में बेहद प्यारी लग रही हैं.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












