
फिल्म प्रोड्यूसर इम्तियाज खत्री को NCB का समन, ड्रग्स केस में होंगे अहम खुलासे!
AajTak
दूसरे राउंड की पूछताछ में इम्तियाज खत्री से उसके पर्सनल बैंक अकाउंट की डिटेल्स एनसीबी ने ली थी. साथ ही इम्तियाज खत्री के सभी कंपनी के बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी एनसीबी ने मांगी थी. इम्तियाज खत्री से एनसीबी ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के बारे में और एक बहुत बड़े फिल्म प्रोड्यूसर के बारे में पूछा गया. एनसीबी ने एक बड़े पंजाबी सिंगर के बारे में भी इम्तियाज से पूछताछ की.
बॉलीवुड प्रोड्यूसर और मुंबई के बिल्डर इम्तियाज खत्री को एनसीबी ने कल यानी 14 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है. इम्तियाज खत्री से एनसीबी की ये तीसरे राउंड की पूछताछ होगी. इससे पहले दो बार उनसे पूछताछ हो चुकी है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












