
प्रियंका चोपड़ा के रेस्तरां में हुई गणपति पूजा, चढ़ावे में चढ़े डॉलर
AajTak
इस पूजा में प्रियंका और निक नजर नहीं आए लेकिन उनका योगदान नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पूजा में महिला पंडित ने सारे मंत्र पढ़े साथ ही चढावे में डॉलर भी चढ़े. प्रियंका के दोस्त और रेस्तरां के उनके पार्टनर मनीष गोयल ने पूजा की तस्वीरें शेयर की है.
प्रियंका चोपड़ा जोनस का न्यूयॉर्क में फूडलवर्स को भारतीय खाने का स्वाद चखाने के लिए तैयार हैं. रेस्तरां खोलने से पहले प्रियंका ने गणपति की पूजा रखवाई जिसमें रेस्तरां से जुड़े सभी लोगों ने गणपति की पूजा की. हालांकि, इस पूजा में प्रियंका और निक नजर नहीं आए लेकिन उनका योगदान नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पूजा में महिला पंडित ने सारे मंत्र पढ़े साथ ही चढावे में डॉलर भी चढ़े. प्रियंका के दोस्त और रेस्तरां के उनके पार्टनर मनीष गोयल ने पूजा की तस्वीरें शेयर की है. इस पूजा में पूरे विधि विधान से गणपति की पूजा होती दिखी. लक्ष्मी-गणेश की मूर्ती के आगे थाल में नारियल, फूल, फल, लड्डू समेत चढ़ावे में डॉलर दिखे. महिला पंडित ने पूजा करवाई जहां सभी ने हाथ जोड़ भगवान से आशीर्वाद मांगा.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












