
पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे का आज आखिरी दिन, अनुराधापुरा के महाबोधि मंदिर में दर्शन... रेलवे प्रोजेक्ट का करेंगे उद्धाटन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराधापुरा में आज महो-अनुराधापुरा रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और महो-ओमानथाई रेलवे लाइन का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे. ये दोनों ही प्रोजेक्ट भारत सरकार की सहायता से स्थापित किए गए हैं. इसके बाद पीएम मोदी भारत लौटेंगे और उनका विमान तमिलनाडु में लैंड होगा, जहां वह नव-निर्मित पंबन ब्रिज का लोकार्पण करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ आज अनुराधापुरा जाएंगे, जहां दोनों जय श्री महाबोधि मंदिर में प्रार्थना करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी श्रीलंका के उत्तरी क्षेत्र को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाले एक रेलवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में भारत ने श्रीलंका को तकनीकी और आर्थिक सहायता मुहैया कराई है. बता दें कि भारतीय प्रधानमंत्री 4 अप्रैल की शाम को श्रीलंका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर राजधानी कोलंबो पहुंचे थे, जिसका आज आखिरी दिन है.
पिछले साल सितंबर में अनुरा कुमारा दिसानायके ने श्रीलंका के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद उन्होंने अपने पहले विदेशी दौरे के लिए भारत को चुना था. वहीं, दिसानायके के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी श्रीलंका का दौरा करने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुराधापुरा में आज महो-अनुराधापुरा रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और महो-ओमानथाई रेलवे लाइन का औपचारिक उद्घाटन भी करेंगे. ये दोनों ही प्रोजेक्ट भारत सरकार की सहायता से स्थापित किए गए हैं. इसके बाद पीएम मोदी भारत लौटेंगे और उनका विमान तमिलनाडु में लैंड होगा, जहां वह नव-निर्मित पंबन ब्रिज का लोकार्पण करेंगे.
यह भी पढ़ें: पंबन ब्रिज, नई ट्रेन सेवा और रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन... रामनवमी पर तमिलनाडु को क्या-क्या सौगात देंगे PM मोदी
वर्ल्ड हेरिटेज प्रॉपर्टी है अनुराधापुरा
अनुराधापुरा एक बौद्ध तीर्थ शहर और वर्ल्ड हेरिटेज प्रॉपर्टी है. यह थेरवाद बौद्ध धर्म की जन्मस्थली भी है जो कंबोडिया, लाओस और म्यांमार सहित श्रीलंका में प्रमुख धर्म है. बौद्ध धर्म का यह रूप भारत, चीन, बांग्लादेश, नेपाल और वियतनाम में भी प्रचलित है. अनुराधापुरा श्रीलंका की प्राचीन राजधानी भी रही है, , जिसे 1980 के दशक से यूनेस्को के समर्थन से संरक्षित किया जा रहा है. श्रीलंकाई सरकार जाफना और कैंडी सहित अनुराधापुरा को हेरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने की योजना बना रही है.
अनुराधापुरा दुनिया के सबसे पुराने बसे शहरों में से एक है. राजधानी कोलंबो से 200 किलोमीटर (124 मील) उत्तर में स्थित अनुराधापुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंजीर के पेड़ को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, जिसके बारे में माना जाता है कि यह भारत में स्थित उस बोधि वृक्ष की कलम (पेड़ का अंश) से उगाया गया है, जिसके नीचे 2,500 वर्ष से अधिक समय पहले भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. बता दें कि गौतम बुद्ध को बिहार के गया में एक वृक्ष के नीचे ध्यान मुद्रा में बैठे होने के वक्त ज्ञान की प्राप्ति हुई, जिसे 'बोधि' या 'जागृति' के रूप में भी जाना जाता है. गया को अब बोधगया के नाम से जाना जाता है और वह वृक्ष महाबोधि मंदिर परिसर में स्थित है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








