
पान मसाला एड में Suniel Shetty? 'गुटखा किंग' कहने पर भड़के एक्टर, यूजर से कहा- भाई तू अपना...
AajTak
सुनील शेट्टी को एक यूजर ने गलती से गुटखा किंग बता दिया. यूजर को वो टैग अजय देवगन को करना था लेकिन गलती से पान मसाला का ऐड सुनील शेट्टी को टैग हो गया. जिसके बाद एक्टर ने तुरंत रिएक्ट किया और यूजर को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी. जानें पूरा वाकया.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को अगर कोई गुटखा किंग कहे तो आपका क्या रिएक्शन होगा? शायद आप गुस्से से आग बबूला हो जाएं. ऐसा ही कुछ रिएक्ट सुनील शेट्टी ने भी किया. जब किसी यूजर ने उन्हें गलती से गुटखा किंग कह दिया. फिर जब सुनील शेट्टी से शख्स को फटकार पड़ी तो उसके पास माफी मांगने के सिवा और कोई दूसरा चारा नहीं था. डिटेल में बताते हैं ये वाकया.
सुनील शेट्टी को क्यों आया गुस्सा?
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स के विज्ञापन की फोटो शेयर की. ये ऐड था विमल पान मसाला का, जिसे अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान ने किया. पिछले दिनों रिलीज हुए तीनों स्टार्स के इस ऐड पर जमकर बवाल भी हुआ है. हाईवे पर इस ऐड के होर्डिंग की फोटो शेयर कर एक यूजर ने लिखा- इतने ऐड देख लिए इस हाईवे पर कि अब गुटखा खाने का मन कर रहा है. इस पोस्ट पर दूसरे यूजर ने भड़कते हुए कमेंट किया और तीनों स्टार्स को गुटखा किंग ऑफ इंडिया बता दिया. पोस्ट में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग किया. यूजर ने अजय देवगन की जगह गलती से सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) को टैग किया.
खतरे में पाकिस्तानी सिनेमा! 5 Pakistani फिल्में हुईं साइडलाइन, बौखलाए मेकर्स ने उठाई आवाज
यूजर को एक्टर ने दी ये नसीहत
आगे लिखा- Hey #GutkaKingsofIndia @iamsrk @akshaykumar @SunielVShetty तुम्हारे बच्चों को शर्म आनी चाहिए कि आप लोग देश को गलत डायरेक्शन में लेकर जा रहे हो. भारत को कैंसर देश मत बनाओ बेवकूफो. यूजर के इस ट्वीट पर तुरंत सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया. उन्होंने यूजर को नसीहत देते हुए लिखा- भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












