
'पाकिस्तान को JF-17 के इंजन देने से भारत को होगा फायदा', बोले रूस के डिफेंस एक्सपर्ट
AajTak
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर रूस, जो कभी भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक सहयोगी था, अब पाकिस्तान को यह उन्नत इंजन दे रहा है, तो यह मोदी सरकार की कूटनीतिक असफलता है.
रूस ने पाकिस्तान को JF-17 थंडर फाइटर जेट के लिए RD-93MA इंजन देने के दावे पर सियासी तूफान मचा हुआ है. इस बीच रूस के डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाकिस्तान को यह इंजन बेचे जाने का फायदा भारत को मिलेगा.
रूस के डिफेंस एक्सपर्ट्स ने इस मामले पर विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार की आलोचना को अनुचित बताया है. मॉस्को के प्रिमाकोव इंस्टीट्यूट के साउथ एंड साउथ-ईस्ट एशिया में नई चुनौतियों सेक्शन के प्रमुख प्योटर टॉपीचकनोव ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना न्यायोचित है. अगर रूस द्वारा पाकिस्तान को दिए जा रहे JF-17 इंजन दिए जाने की खबरें सही हैं तो इससे भारत को दो तरह से फायदा होगा.
उन्होंने कहा कि इससे सबसे पहले यह पता चलता है कि चीन और पाकिस्तान अब तक रूसी इंजन का विकल्प नहीं बन पाए हैं. दूसरा, इन नए विमानों के इंजन भारत के लिए फैमिलियर होंगे, खासकर तब जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान JF-17 के ऑपरेशनल इस्तेमाल को देखा है.
टॉपीचकनोव ने कहा कि चीन ने रूस से FC-17 जेट के लिए RD-93 इंजन एक अस्थायी व्यवस्था के रूप में मांगे थे और पाकिस्तान को इनके संभावित ट्रांसफर की संभावना का जिक्र अटल बिहारी वाजपेयी और डॉ. मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल के दौरान NDA और UPA सरकारों में किया गया था.
वहीं, एक अन्य एकस्पर्ट ने पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बाताय कि इस मुद्दे पर चर्चाएं थोड़ी धुंधली हैं. उन्होंने कहा कि रूस ने भारत को भरोसा दिलाया था कि RD-93 डील पूरी तरह व्यावसायिक है. इसमें तकनीक का हस्तांतरण (ToT) शामिल नहीं है. वहीं, भारत को क्लाइमोव प्लांट द्वारा बनाए गए अधिक उन्नत RD-33 इंजन का लाइसेंस और ToT दिया गया था.
बता दें कि RD-93 इंजन मूल RD-33 की तुलना में अधिक थ्रस्ट देता है लेकिन इसकी सर्विस लाइफ कम है. RD-93 की सेवा अवधि 2,200 घंटे है जबकि RD-33 की 4,000 घंटे है.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








