
'पति की सगाई' में सारा अली खान का डांस, 'अतरंगी रे' का नया गाना रिलीज
AajTak
सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म का पहला ट्रैक रिलीज किया गया है. इस डांसिंग सॉन्ग में सारा अली खान साड़ी पहने अपने पति की सगाई में नाचते नजर आ रही हैं. आप भी देखें वीडियो..
अक्षय कुमार, धनुष और साला अली खान स्टारर फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है. लव ट्रायंगल पर आधारित इस फिल्म में प्यार को लेकर सारा का कंफ्यूजन साफ नजर आ रहा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












