
नेहा कक्कड़ के लिए उमड़ा पति रोहनप्रीत का प्यार, लिखा- 'तेरा सबसे बड़ा दीवाना...'
AajTak
रोहनप्रीत ने पंजाबी में लिखा- मैंने किसी से सुना था परियां होती हैं, पर यकीं नहीं होता था...सोचता रहता था कि यह सच है या झूठ, फिर एक दिन रब को मेरे पर बहुत ज्यादा प्यार आया तो रब ने एक सचमुच की परी मेरी झोली में डाल दी और उसका नाम है नेहा कक्कड़.
बॉलीवुड की टॉप सिंगर और टीवी रियलिटी शो जज नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी को करीब 5 महीने होने को आए हैं. दोनों की शादी पिछले साल 24 अक्टूबर को हुई थी. रोहनप्रीत सिंह ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के साथ पत्नी नेहा के लिए स्पेशल नोट लिखा है. इसमें उन्होंने नेहा के लिए अपने जज्बात का इजहार किया है. रोहनप्रीत ने पंजाबी में लिखा- मैंने किसी से सुना था परियां होती हैं, पर यकीं नहीं होता था...सोचता रहता था कि यह सच है या झूठ, फिर एक दिन रब को मेरे पर बहुत ज्यादा प्यार आया तो रब ने एक सचमुच की परी मेरी झोली में डाल दी और उसका नाम है नेहा कक्कड़!!! तुम मेरी रानी हो, मेरी परी, मेरी डॉल और...तेरा सबसे बड़ा दीवाना मतलब मैं रोहनप्रीत सिंह!!!More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












