
नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ का कहर: 22 की मौत, कई लापता, सैकड़ों यात्री फंसे
AajTak
नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ का कहर जारी है. पिछले 36 घंटों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग अब भी लापता हैं. कई सड़कें और पुल बह गए हैं, सैकड़ों यात्री रास्तों में फंसे हैं, और बचाव अभियान युद्ध स्तर पर जारी है.
नेपाल में बीते 36 घंटों से जारी भारी बारिश ने तबाही मचा दी है. बारिश के बाद हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ ने सड़कों को बंद कर दिया, पुल बह गए और कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है. अधिकारियों के मुताबिक, कई लोग अब भी लापता हैं और बचाव अभियान जारी है.
नेपाल पुलिस के प्रवक्ता बिनोद घिमिरे ने बताया कि अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलनों में 18 लोगों की जान गई है. वहीं, दक्षिण नेपाल में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है और उदयपुर जिले में बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है.
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट्स ठप, स्कूल-दफ्तर बंद और हाईवे ब्लॉक... नेपाल में 24 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, देशभर में दो दिन की छुट्टी
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) की प्रवक्ता शांति महत ने बताया कि 11 लोग बाढ़ में बह गए हैं और अब तक लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू टीमें लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने कहा, "राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है, लेकिन खराब मौसम के कारण कई इलाकों में पहुंचना मुश्किल हो रहा है."
भूस्खलन की वजह से कई हाईवे बंद
अधिकारियों ने बताया कि कई हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गए हैं और कई पुल बाढ़ में बह गए हैं, जिससे सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे हुए हैं. प्रशासन ने फंसे यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए सेना और स्थानीय टीमों की मदद ली है.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








