
'नेतन्याहू पर बिल्कुल भरोसा नहीं, ट्रंप से उम्मीदें...', इजरायल की सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, बंधकों को घर लाने की अपील
AajTak
तेल अवीव में सैकड़ों प्रदर्शनकारी गाजा युद्ध को समाप्त करने और सभी बंधकों को रिहा करने के लिए सरकार से समझौता करने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नेतन्याहू पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. बता दें कि हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की शांति योजना के कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति जताई है.
तेल अवीव में शनिवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और सरकार से गाजा में चल रहे युद्ध को खत्म करने और सभी बंधकों को घर लाने के लिए समझौता पक्का करने की अपील की. कुछ इजरायली प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर चिंता जताई. उनका कहना था कि नेतन्याहू पहले भी ऐसे समझौते में अड़चन डाल चुके हैं, लेकिन इस बार उम्मीद है कि समझौता आगे बढ़ेगा.
तेल अवीव के प्रदर्शनकारी गिल शेली ने कहा, 'हम अगवा किए गए लोगों की रिहाई को लेकर चिंतित हैं. हम युद्ध रोकना चाहते हैं... हमें बेंजामिन नेतन्याहू पर बिल्कुल भरोसा नहीं है. लेकिन इस वक्त हमें डोनाल्ड ट्रंप पर पूरा भरोसा है.'
ट्रंप के 'पीस प्लान' पर सहमत हुआ हमास
गाजा पर नियंत्रण रखने वाले फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के कुछ अहम बिंदुओं पर सहमति जताई थी, जिनमें युद्ध समाप्त करना, इजरायल की वापसी और इजरायली बंधकों तथा फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई शामिल है.
शनिवार सुबह तक इजरायल के हवाई हमले जारी रहे, हालांकि उनकी तीव्रता कम हो गई थी. इससे पहले ट्रंप ने बमबारी रोकने की अपील करते हुए कहा था कि हमास अब शांति के लिए तैयार है.
नेतन्याहू भी हुए तैयार

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








