
दीपिका पादुकोण के बर्थडे पर रणवीर सिंह ने किया फिल्म गहराइयां को प्रमोट, शेयर की फोटो
AajTak
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म गहराइयां का जोर शोर से प्रमोशन कर रही हैं. दीपिका के जन्मदिन पर एक्टर रणवीर सिंह ने पत्नी की तस्वीर शेयर कर उनकी मूवी का प्रमोशन किया है. फोटो में दीपिका बीच किनारे पोज देती नजर आ रही हैं.
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर चर्चा में रहते हैं. दोनों के बीच की बॉन्डिंग, प्यार, नोक झोक पैपराजी के सामने या दोनों के सोशल मीडिया साफ पर नजर आता है. वीकेंड, बर्थडे, रेड कारपेट इवेंट में दोनों हमेशा साथ में नजर आते हैं. हाल ही में दीपिका का जन्मदिन भी लव बर्डस ने बीच किनारे साथ में मनाया. बर्थडे पर दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आए.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












