
तैमूर, जहांगीर के बाद चर्चा में Sapna Choudhary के बेटे का नाम, बर्थडे पोस्ट में बताया
AajTak
इस वीडियो में बेशक सपना ने अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया लेकिन हां कैप्शन में उसका नाम जरूर फैंस के साथ शेयर किया है. सपना ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे और मेरे चाहने वालों की तरफ़ से जन्मदिन की शुभकामनाए मेरे शेर @porusofficial...'
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पिछले साल से अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं. आज 5 अक्टूबर सपना चौधरी के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि आज उनके बेटे का पहला जन्मदिन है और इस खास मौके पर उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑफिशियली अनाउंस किया है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












