तैमूर के जन्म के वक्त टेंशन में आ गई थीं करीना, बयां की मुश्किल भरे 48 घंटों की कहानी
AajTak
तैमूर के पैदा होते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. क्यूट से दिखने वाले तैमूर देखते देखते सोशल मीडिया स्टार बन गए. लेकिन क्या आप जानते हैं तैमूर के पैदा होने से पहले करीना-सैफ के वो 48 घंटे कितनी मुश्किलों से बीते थे.
20 दिसंबर 2016 को करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया था. तैमूर के पैदा होते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं. क्यूट से दिखने वाले तैमूर देखते देखते सोशल मीडिया स्टार बन गए. लेकिन क्या आप जानते हैं तैमूर के पैदा होने से पहले करीना-सैफ के वो 48 घंटे कितनी मुश्किलों से बीते थे. करीना कपूर खान ने अपनी बुक प्रेग्नेंसी बाइबिल में तैमूर की बर्थ स्टोरी का खुलासा किया है. करीना ने बताया कि कैसे तैमूर की डिलीवरी से पहले वे और सैफ परेशान हो गए थे. फिर डॉक्टर्स पर भरोसा रख और उनकी बात मानकर वे दोनों आगे बढ़े और तैमूर ने दुनिया में जन्म लिया.More Related News