
'...तू मुझ पर चढ़े जा रहा है', Tejasswi Prakash के कमेंट ने दुखाया Pratik Sehajpal का दिल, फूट-फूटकर लगे रोने
AajTak
प्रतीक सहजपाल टास्क जीतने के बाद तेजस्वी की बातों पर रोते दिखे. तेजस्वी ने प्रतीक को टास्क के दौरान कहा था- तू मुझ पर चढ़े जा रहा है. तेजस्वी की ये बात प्रतीक के दिल में घर कर गई. तभी टास्क खत्म होने के बाद वे शमिता शेट्टी के सामने रोते दिखे. शमिता इस दौरान प्रतीक को चुप कराती नजर आईं.
बिग बॉस 15 में तेजस्वी प्रकाश इन दिनों घरवालों के निशाने पर हैं. तेजस्वी प्रकाश बीते एपिसोड में टिकट टू फिनाले जीतने से हार गईं. प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली थी. टास्क के दौरान उनके बीच झीना झपटी हुई. तेजस्वी ने प्रतीक पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. जिसे सुन प्रतीक काफी डिस्टर्ब दिखे.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












