तीसरे ही दिन Bigg Boss 15 के घर में जबरदस्त हंगामा, जय भानुशाली संग प्रतीक की हुई हाथापाई, तोड़े घर के शीशे
AajTak
शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस सभी घरवालों के एक टास्क देते हैं. इस टास्क में जंगल में रहने वाली सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस एक मैप देते हैं, जो कुछ समय तक जंगल में सर्वाइव करने में उनकी मदद करेगा. लेकिन प्रतीक मैप को चुराकर उसे छिपा देते हैं.
बिग बॉस 15 को शुरू हुए अभी सिर्फ 3 ही दिन हुए हैं और शो में हाईवोल्टेज ड्रामे और लड़ाई-झगड़े की शुरुआत हो गई है. बिग बॉस में ऐसा पहली बार हुआ है जब शो के तीसरे ही दिन कंटेस्टेंट्स एक दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जी हां, बिग बॉस के कमिंग एपिसोड में प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. लड़ाई में दोनों एक दूसरे संग फिजिकल होते हुए भी दिखाई देंगे.
शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस सभी घरवालों के एक टास्क देते हैं. इस टास्क में जंगल में रहने वाली सभी कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस एक मैप देते हैं, जो कुछ समय तक जंगल में सर्वाइव करने में उनकी मदद करेगा. लेकिन प्रतीक मैप को चुराकर उसे छिपा देते हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.