
तारक मेहता...के 'नट्टू काका' नहीं होंगे रिप्लेस, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
AajTak
असित मोदी ने कहा- 'अभी शो में उनके कैरेक्टर को रिप्लेस करने या किसी नए कलाकार को शो में लाने का कोई प्लान नहीं है. कई अफवाहें चल रही हैं लेकिन मैं व्यूअर्स से ये गुजारिश करता हूं कि उन अफवाहों पर ध्यान ना दें.'
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में एक्टर घनश्याम नायक ने नट्टू काका का लोकप्रिय किरदार निभाया था. अभी उन्हें गुजरे कुछ महीने भी नहीं बीते कि शो में उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चा होने लगी है. एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें एक बुजुर्ग शख्स को नया नट्टू काका बताया जा रहा था. इन खबरों पर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने पहले भी अपना जवाब दिया था. अब एक बार फिर उन्होंने इससे साफ इनकार किया है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












