
ट्रंप के 'गाजा प्लान' पर आगे बढ़ा इजरायल... मिस्र भेजी वार्ताकारों की टीम, नेतन्याहू बोले- जल्द होगी बंधकों की रिहाई
AajTak
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को देश के नाम जारी एक टेलीविजन संदेश में कहा कि अमेरिकी मध्यस्थता वाले शांति प्रस्ताव के तहत हमास के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत ने गति पकड़ी है. नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने गाजा शांति समझौते के तकनीकी विवरणों को अंतिम रूप देने के लिए वार्ताकारों की एक टीम को मिस्र भेजने का निर्देश दिया है.
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव को लेकर शनिवार को देश के नाम एक टेलीविजन संदेश जारी किया. उन्होंने बताया कि अमेरिकी मध्यस्थता वाले नए शांति प्रस्ताव के तहत हमास के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत ने गति पकड़ी है. इजरायल की एक वार्ता टीम गाजा शांति समझौते के लिए मिस्र जाएगी. नेतन्याहू ने टेलीविजन बयान में कहा, 'मैंने वार्ता टीम को मिस्र भेजने का निर्देश दिया है ताकि इस शांति समझौते से जुड़े तकनीकी विवरणों को अंतिम रूप दिया जा सके.'
उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी दिनों में गाजा से सभी बंधकों की रिहाई की घोषणा हो सकेगी. उनके बयान से पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दो अमेरिकी दूत बंधकों की रिहाई और लगभग दो साल से चल रहे युद्ध को समाप्त करने वाले अमेरिकी शांति प्रस्ताव के कार्यान्वयन पर चर्चा के लिए मिस्र जा रहे हैं. नेतन्याहू ने कड़ा संदेश देते हुए हमास को निशस्त्रीकरण (Disarmament) करने की प्रतिज्ञा ली, चाहे वह ट्रंप के शांति प्रस्ताव के जरिए हो या सैन्य कार्रवाई से.
हमास का निशस्त्रीकरण होकर रहेगा: नेतन्याहू
उन्होंने कहा, 'हमास को निशस्त्र किया जाएगा... यह या तो ट्रंप के शांति प्रस्ताव से होगा या हमारी सैन्य कार्रवाई से. मैंने वाशिंगटन को भी यही बताया है. यह चाहे आसान रास्ते से हो या कठिन रास्ते से, लेकिन होकर रहेगा.' बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने शनिवार को कहा कि हमास के सकारात्मक जवाब के बाद इजरायल ट्रंप के गाजा शांति प्रस्ताव के पहले चरण के तत्काल कार्यान्वयन की तैयारी कर रहा है. ट्रंप ने हमास को रविवार शाम 6 बजे (वाशिंगटन डीसी के समयानुसार) तक शांति प्रस्ताव स्वीकार करने का अल्टीमेटम दिया था.
यह भी पढ़ें: 28 मृत इजरायली बंधकों की भी होगी वापसी! हथियार डालेगा हमास, पीस प्लान पर ग्रीन सिग्नल के बाद गाजा में अब क्या-क्या बदलेगा?
उन्होंने चेतावनी दी थी कि समयसीमा के अंदर शांति प्रस्ताव को नहीं मानने पर हमास को गाजा में पहले जैसा 'नर्क' देखने को मिलेगा. हमास ने ट्रंप के अल्टीमेटम का जवाब देते हुए कहा कि वह अमेरिकी प्रस्ताव के तहत सभी इजरायली बंधकों (जीवित और मृत) को रिहा करने के लिए तैयार है. इस फिलिस्तीनी सशस्त्र मिलिशिया संगठन ने गाजा का प्रशासन छोड़ने की शर्त भी मान ली. ट्रंप ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि हमास गाजा में स्थायी शांति के लिए तैयार है और इजरायल से बमबारी तुरंत रोकने को कहा.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








