
जॉर्जिया में बवाल पर PM इराकली का बड़ा बयान, EU एंबेसडर पर लगाया अशांति फैलाने का आरोप
AajTak
जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्ज़े ने ईयू के त्बिलिसी में राजदूत पावेल हर्कजिंस्की को वर्तमान अशांति के लिए जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, 'आप जानते हैं कि कुछ विदेशी लोगों (जिसमें ईयू प्रतिनिधि शामिल हैं) ने संवैधानिक व्यवस्था को उलटने के प्रयास का सीधा समर्थन किया.'
जॉर्जिया के प्रधानमंत्री इराकली कोबाखिद्ज़े ने यूरोपीय संघ पर देश में दंगे भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि त्बिलिसी में मौजूदा अशांति के लिए ईयू के त्बिलिसी में राजदूत पावेल हर्कजिंस्की जिम्मेदार हैं.
उन्होंने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, 'आप जानते हैं कि यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि समेत कुछ विदेशियों ने संवैधानिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने की कोशिश का सीधे तौर पर समर्थन किया है. इस संदर्भ में जॉर्जिया में ईयू के राजदूत विशेष रूप से जिम्मेदार हैं.'
दरअसल, जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में एक रैली चल रही थी. प्रदर्शनकारी नगरपालिका चुनावों का विरोध करने के लिए दिन में इकट्ठा हुए थे. बाद में रैली के आयोजकों ने प्रदर्शनकारियों से राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ने अपील की. इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर राष्ट्रपति भवन परिसर के प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में अशांति फैल गई.
पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन, पेपर स्प्रे और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया. इससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हो गई.
वहीं, जॉर्जिया में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनका अधिकांश विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है जो यूरोपीय संघ समर्थक हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.








