
'जिंदगी खटाखट नहीं है, यहां कड़ी मेहनत की जरूरत...', विदेश मंत्री जयशंकर का राहुल गांधी पर तंज
AajTak
जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इशारों ही इशारों में राहुल गांधी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि जीवन में सब कुछ खटाखट नहीं होता है, बल्कि कोई मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होती है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि व्यक्ति को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती और जीवन ‘खटाखट’ नहीं है. विदेश मंत्री जिनेवा में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे.
विदेश मंत्री ने बदलते भारत और नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 वर्षों में किए गए बुनियादी ढांचे के विकास के बारे विस्तार से बताया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी का परोक्ष संदर्भ दिया.
जयशंकर ने बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए आवश्यक विशाल मानव संसाधनों के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब तक हम मानव संसाधन (Human Resources) विकसित नहीं कर लेते, तब तक कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है. जब तक आप बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर लेते, जब तक आपके पास नीतियां नहीं होतीं. इसलिए जीवन ‘खटाखट’ नहीं है. जीवन में कड़ी मेहनत की जरूरत होती है.जीवन कर्मठता है.’
जीवन खटाखट नहीं- विदेश मंत्री
विदेश मंत्री ने कहा, 'कुछ लोग हमारे चीन से आयात करने पर सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि हम चीन से इतना आयात क्यों कर रहे हैं. 1960, 70, 80 और 90 के दशक के दौरान सरकारों ने विनिर्माण यानि मैन्युफैक्चरिंग पर कोई ध्यान नहीं दिया. जब हमने इसका हल खोजने की कोशिश की तो लोगों ने कहा कि हमारे पास संसाधन नहीं हैं और हमें कोशिश नहीं करनी चाहिए. मजबूत मैन्युफैक्चरिंग के बिना आप प्रमुख वैश्विक ताकत कैसे बन पाएंगे. इसके लिए कड़ी मेहनत और अच्छी नीतियों की जरूरत होती है. जीवन खटाखट नहीं है, जीवन कड़ी मेहनत है. हमें कड़ी मेहनत करनी होगी.’
यह भी पढ़ें: हमने दी आरक्षित वर्ग को सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां, खटाखट स्कीम वाले पिकनिक मनाने गए, बोले CM योगी

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








