
जब TV एक्ट्रेस Monalisa को किया गया बॉडी शेम, एक्ट्रेस बोलीं- अच्छी इंग्लिश ना बोलने पर भी हुई ट्रोल
AajTak
मोनालिसा ने कहा, "इंड्स्ट्री में कदम रखते ही मैं खुद को कैसे चैंज कर सकती थी. ग्रूमिंग होने में भी समय लगता है. मैं एक दम से फर्राटेदार इंग्लिश कैसे बोल सकती हूं और अगर नहीं बोल सकती तो नहीं बोल सकती, उसमें गलत क्या है? मैं एक एक्टर हूं और मेरा काम एंटरटेन करना है. "
बिग बॉस से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आज घर-घर में पहचान बना चुकी हैं. मोनालिसा की बड़ी फैन फॉलोइंग है. बिग बॉस के बाद से मोनालिसा कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं और फैंस का उन्हें भरपूर प्यार मिला है.
एक्ट्रेस मोनालिसा ने ETimes TV को दिए अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू अपनी जिंदगी के जुड़ी कई अहम बातों का खुलासा किया है. मोनालिसा ने बताया कि उनकी जिंदगी में उन्हें कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












