
जब रणदीप को देखकर रो पड़ीं सरबजीत की बहन, डायरेक्टर ओमंग कुमार ने सुनाया किस्सा
AajTak
ऐश्वर्या राय बच्चन, रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म सरबजीत ने आज पांच साल पूरे किए हैं. फिल्म में अपने किरदार के लिए रणदीप ने एक महीने में 18 किलो वजन कम कर एक बेहतर ऐक्टर की मिसाल पेश की थी. फिल्म के डायरेक्टर ओमंग हमसे शेयर कर रहें इससे जुड़ी कुछ दिलयस्प किस्से..
ओमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म सरबजीत को आज पांच साल पूरे हो गए हैं. फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणदीप हुड्डा, रिचा चड्ढा और दर्शन कुमार का जबरदस्त अभिनयन फैंस समेत क्रिटिक्स का भी दिल जीतने में कामयाब रही थी. #5YearsOfSarbjit pic.twitter.com/jrztOpBlhK शूटिंग की यादों को ताजा करते हुए ओमंग बताते हैं, यह मेरी सबसे यादगार फिल्मों में से एक है. आज भी जब सोचता हूं, तो सिहर जाता हूं कि कैसे शूट की होगी हमने यह फिल्म. हर किसी की मीठी यादें होती है लेकिन इस फिल्म से मीठी यादें, तो नहीं लेकिन बहुत ही इमोशन का गुब्बार है मेरे अंदर. फिल्म के जरिए हम किसी और की जिंदगी को जी रहे थे. पूरे मेकिंग का प्रॉसेस काफी मुश्किलों भरा था. बहुत ही लोगों के इमोशन इससे जुड़े हुए थे.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












