
चैंपियंस ट्रॉफी के अवॉर्ड समारोह में PCB नदारद! शोएब अख्तर बोले- ये मेरी समझ से परे है
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के समापन समारोह के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के किसी भी अधिकारी को मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया.जब पूरा भारत चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा था, तब दुबई से आई एक तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के समापन समारोह में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का कोई भी अधिकारी नजर नहीं आया.पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेजबान था, लेकिन दुबई में हुए प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में PCB का कोई भी प्रतिनिधि मंच पर नहीं दिखा, जिससे कई सवाल खड़े हो गए.
जब पूरा भारत चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा था, तब दुबई से आई अवॉर्ड समारोह तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. सवाल उठने लगे कि आखिर PCB का कोई भी बड़ा नाम मंच पर क्यों नहीं दिखा? इस मुद्दे ने पाकिस्तान में भी खूब सुर्खियां बटोरी.
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने इस मामले पर नाराजगी जताई. उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि ये मेरी समझ से परे है. वर्ल्ड स्टेज पर ऐसा कैसे हो सकता है? PCB चेयरमैन या कोई बड़ा अधिकारी वहां होना चाहिए था, लेकिन अफसोस की बात है कि ऐसा नहीं हुआ.
देखें वीडियो
PCB की सफाई, वसीम अकरम ने दी सफाई

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











