
'चुरा के दिल मेरा' गाने पर किया ऐसा डांस, शिल्पा देखकर दंग, बादशाह ने जोड़े हाथ
AajTak
इंडियाज गॉट टैलेंट शो का नया वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स साड़ी में है और शिल्पा के सुपरहिट सॉन्ग चुरा के दिल मेरा को रिक्रिएट करता नजर आ रहा है. गाने में देखा जा सकता है कि कैसे अपने फनी स्टेप्स से कंटेस्टेंट जजेज को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है.
टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के ऑडिशन्स चल रहे हैं. इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट आ रहे हैं और अपने टैलेंट से सभी को चकित कर दे रहे हैं. कुछ समय पहले ही एक कंटेस्टेंट आया था जिसने अपने एक्ट से सभी को हैरान कर दिया था. वो खुद पर खतरनाक चीजों से वार कर रहा था. ये देख शिल्पा शेट्टी ने उसे रुकने की रिक्वेस्ट की थी और किरण खेर अपनी सीट से उठकर चली गई थीं. मगर हर कंटेस्टेंट अपने आप में एक अलग हुनर छिपाए हुए आता है. हाल ही में एक और कंटेस्टेंट का वीडियो सामने आया है जो चुरा के दिल मेरा गाने को रिक्रिएट कर रहा है.

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











