
चीन में मस्जिद तोड़कर बनाया जा रहा होटल; अमेरिकी मुसलमानों ने हिलटन समूह का किया बहिष्कार
Zee News
‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ और अन्य संगठनों ने जुमेरात को वाशिंगटन में कैपिटल हिल्टन के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर इसके बहिष्कार का ऐलान किया.
वाशिंगटनः अमेरिका में एक मुस्लिम नागरिक अधिकार समूह ने ‘हिल्टन’ के होटलों के बहिष्कार का आह्वान किया है. चीन में उइगर समुदाय की मस्जिद को तोड़कर उसकी जगह पर होटल बनाने की कथित योजना के बाद यह कदम उठाया गया. ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन-इस्लामिक रिलेशंस’ और अन्य संगठनों ने जुमेरात को वाशिंगटन में कैपिटल हिल्टन के बाहर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर इसके बहिष्कार का ऐलान किया. चीन अपने यहां शिनजियांग प्रांत में मुस्लिम उइगर आबादी के उत्पीड़न को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचनाओं का सामना करता रहा है. आलोचकों का कहना है कि यह अभियान सांस्कृतिक नरसंहार के बराबर है, जिसमें उइगरों को ‘‘पुनः शिक्षा शिविरों’’ में हिरासत में रखना और मस्जिदों और अन्य सांस्कृतिक स्थलों को खत्म करना शामिल है.
होटल समूह ने दी सफाई जुलाई में, चीन पर द्विदलीय कांग्रेस-कार्यकारी आयोग ने भी ‘हिल्टन’ को उस परियोजना को रोकने के लिए बुलाया था, जिसके तहत ‘हैम्पटन इन’ होटल का निर्माण होना है. वर्जीनिया स्थित हिल्टन के होटल ‘मैकलीन’ के एक तर्जुमान ने कहा कि हम इस बात की तस्दीक कर सकते हैं कि 2019 में एक स्वतंत्र, चीनी स्वामित्व वाले समूह ने सार्वजनिक नीलामी के माध्यम से एक होटल सहित व्यावसायिक विकास की योजना के लिए एक खाली जमीन खरीदी थी. भूमि का चयन करने की प्रक्रिया में हिल्टन शामिल नहीं था.’’

Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










