
चीन ने जापान और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर तैयार की ट्रंप के टैरिफ की काट, सरकारी मीडिया का दावा
AajTak
चीन की सरकारी मीडिया ने कहा है कि चीन, जापान और दक्षिण कोरिया सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने और निर्यात नियंत्रण पर अधिक बातचीत करने पर सहमत हुए हैं. चीनी मीडिया ने यह भी कहा कि तीनों देश मिलकर ट्रंप के टैरिफ का जवाब देंगे हालांकि, दोनों देश इस दावे को लेकर असहमत हैं.
चीन की सरकारी मीडिया ने सोमवार को बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया चीन के साथ मिलकर अमेरिकी टैरिफ का जवाब देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, चीनी मीडिया के इस दावे को लेकर दक्षिण कोरिया ने कहा कि इसे कुछ हद तक बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है. वहीं जापान ने कहा है कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है.
चीन की सरकारी मीडिया की यह टिप्पणी तीनों देशों के बीच रविवार को पांच सालों में पहली बार आर्थिक वार्ता के बाद आई है. इस वार्ता में क्षेत्रीय व्यापार को सुविधाजनक बनाने पर चर्चा हुई.
चाइना सेंट्रल टेलीविजन से जुड़े अकाउंट Yuyuan Tantian ने Weibo पर एक पोस्ट में कहा कि जापान और दक्षिण कोरिया चीन से सेमीकंडक्टर कच्चे माल का आयात करना चाहते हैं, और चीन भी जापान और दक्षिण कोरिया से चिप प्रोडक्ट्स खरीदने में रुचि रखता है.
पोस्ट में कहा गया कि तीनों देशों के बीच सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने और निर्यात नियंत्रण पर अधिक बातचीत करने पर सहमत हुए हैं.
इस बारे में दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'यह कहना कि तीनों देश अमेरिकी टैरिफ के प्रति संयुक्त प्रतिक्रिया की तैयारी कर रहे हैं, यह बात कुछ हद तक बढ़ा-चढ़ाकर कही गई है.'
वहीं, जापान के व्यापार मंत्री योजी मुटो से जब मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में व्यापार मंत्रियों की बैठक हुई थी, लेकिन ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई. मुटो ने कहा कि यह बैठक केवल विचारों का आदान-प्रदान थी.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








