
घुसपैठियों पर पाकिस्तान सख्त, निकलने का दिया अल्टीमेटम, किन मुल्कों के लोग ले रहे वहां शरण?
AajTak
इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के मुताबिक, पिछले डेढ़ साल में पाकिस्तान ने 8 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थियों को देश से निकाल दिया. इस्लामाबाद का दावा है कि अब भी अफगानिस्तान से तीस लाख से ज्यादा लोग उसके यहां हैं, जिनमें से काफी बगैर दस्तावेजों के हैं. अब इन्हीं घुसपैठियों को निकालने के लिए उसने अल्टीमेटम दे दिया.
पाकिस्तान अक्सर महंगाई, गरीबी और राजनीतिक उथलपुथल के लिए खबरों में रहता है. बीच-बीच में पड़ोसियों से उसकी जुबानी झड़प की चर्चा भी हो जाती है. आजकल बलूच लोग देश से अलगाव मांग रहे हैं. कुल मिलाकर, पाकिस्तान हर फ्रंट पर अस्थिर है. लेकिन इसी देश में अफगानिस्तान से लाखों शरणार्थी आ रहे हैं. अब इस्लामाबाद उनसे इतना परेशान है कि उन्हें निकालने के तरीके खोज रहा है. हाल में उसने अवैध इमिग्रेंट्स को खुद ही देश छोड़ने का अल्टीमेटम दे दिया, वरना उनपर कार्रवाई की जाएगी.
इस्लामाबाद ने जनवरी के आखिर में एक सरकारी नोटिफिकेशन निकाला, जिसमें सारे अवैध प्रवासियों को 31 मार्च तक देश छोड़ने को कहा गया. खासकर इस्लामाबाद और रावलपिंडी में इसपर जोर दिया गया. नोटिफिकेशन के मुताबिक, बिना पेपरवर्क के रहते लोग अगर देश में बने रहें तो 10 अप्रैल से उनपर एक्शन लिया जाएगा.
कौन से पेपरवर्क की बात हो रही यूएन रिफ्यूजी एजेंसी UNHCR प्रूफ ऑफ रजिस्ट्रेशन जारी करती है, जो लोगों को किसी देश में शरण लेते हुए दिया जाता है. जिनके पास ये दस्तावेज हैं, पाकिस्तान उन्हें देश से तो नहीं निकालेगा लेकिन इस्लामाबाद और रावलपिंडी से बाहर किसी दूसरे शहर में भेज देगा. वहीं अफगान सिटीजन कार्ड रखने वाले सारे लोग तुरंत अफगानिस्तान भेज दिए जाएंगे. अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने का काम पिछले 18 महीनों से कई चरणों में हो रहा था. अब कथित तौर पर आखिरी चेतावनी दी गई, जिसमें लोगों से वॉलंटरी तरीके से जाने को कहा गया.
इन्हीं दो शहरों से क्यों निकाले जा रहे इस्लामाबाद और रावलपिंडी दोनों ही शहर राजनीतिक और व्यापारिक नजरिए से बेहद अहम हैं. यहां डिप्लोमेट्स का भी आना-जाना बना रहता है. पाकिस्तान सरकार का कहना है कि हाल के सालों में इन शहरों में अवैध प्रवासियों की संख्या तेजी से बढ़ी. इससे सुरक्षा के साथ-साथ छवि को भी खतरा है. इसके अलावा, बीते कुछ समय में इस देश के लिए इंटरनेशनल फंडिंग, खासकर अमेरिकी फंड में कटौती हुई. इसका असर भी शरणार्थी पॉलिसी पर हो रहा है. यही वजह है कि देश लगातार घुसपैठियों पर सख्त हुआ.
लेकिन भूचाल से गुजरते इस देश में आखिर अफगानिस्तान के लोग क्यों शरण खोज रहे? इसकी शुरुआत अफगानिस्तान पर सोवियत संघ से हमले से हुई. साल 1979 में उसने अफगानिस्तान पर हमला किया ताकि तत्कालीन कम्युनिस्ट सरकार को बचा सके. हालांकि उसका शासन ज्यादा नहीं टिका. कई मुजाहिदीन गुट उसके खिलाफ इकट्ठा हो गए. चारों तरफ आतंक का माहौल था. सोवियत हर अफगानी पर शक करता, यही हाल मुजाहिदीनों का था. इसी दौर में करीब 50 लाख अफगानियों ने अपना देश छोड़ दिया. इनमें से ज्यादातर पाकिस्तान गए, जबकि कुछ प्रतिशत पश्चिमी देशों की तरफ निकल गया.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








