
'ग्लोबलाइजेशन की अब जरूरत नहीं', ट्रंप के टैरिफ बम के बीच ब्रिटिश PM स्टार्मर करने जा रहे बड़े ऐलान
AajTak
ट्रंप ट्रेड बैरियर्स को हटाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. स्टार्मर ने स्वीकार किया है कि इसके परिणामस्वरूप प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और देश डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने का प्रयास शुरू करेंगे. स्टार्मर के दृष्टिकोण से सहमति जताते हुए, एचएसबीसी बैंक के चीफ सर मार्क टकर ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त की, और कहा कि वैश्वीकरण अब शायद अपना काम पूरा कर चुका है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ और 'अमेरिका फर्स्ट' नीति के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर सोमवार को एक संबोधन में वैश्वीकरण के युग की समाप्ति की घोषणा करेंगे. टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री यह घोषणा करने वाले हैं कि वैश्वीकरण- जिसकी शुरुआत 1991 में सोवियत संघ के पतन के साथ हुई थी- ने उन लाखों लोगों को निराश किया है जो इसके पक्षधर थे, क्योंकि ट्रंप के 10 परसेंट बेसलाइन टैरिफ ने वैश्विक बाजारों को अनिश्चितता में धकेल दिया है.
ब्रिटेन के एक वरिष्ठ अधिकारी का हवाला देते हुए, टाइम्स ने बताया कि स्टार्मर प्रशासन ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से सहमत नहीं है. लेकिन यह स्वीकार करते हैं कि एक नया युग शुरू हो गया है- जिसमें कई लोग अमेरिकी राष्ट्रपति के दृष्टिकोण का समर्थन करते हैं. टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, कीर स्टार्मर ने कहा, 'वैश्वीकरण बहुत से कामकाजी लोगों के लिए उपयोगी नहीं है. हम नहीं मानते कि ट्रेड वॉर ही इसका एकमात्र समाधान है. यह दिखाने का एक मौका है कि एक अलग रास्ता भी है.'
यह भी पढ़ें: '1987 जैसी मचेगी शेयर बाजार में तबाही...' ट्रंप टैरिफ पर अमेरिकी एक्सपर्ट्स को डर, बोले- कल नया ब्लैक मंडे!
ट्रंप ट्रेड बैरियर्स को हटाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. स्टार्मर ने स्वीकार किया है कि इसके परिणामस्वरूप प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और देश डोमेस्टिक प्रोडक्शन बढ़ाने का प्रयास शुरू करेंगे. स्टार्मर के दृष्टिकोण से सहमति जताते हुए, एचएसबीसी बैंक के चीफ सर मार्क टकर ने भी इसी तरह की भावना व्यक्त की, और कहा कि वैश्वीकरण अब शायद अपना काम पूरा कर चुका है. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले महीने हांगकांग में एचएसबीसी के ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को संबोधित करते हुए मार्क टकर ने भविष्यवाणी की थी कि बढ़ते वैश्विक तनाव और ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीतियों के बीच, दुनिया के छोटे-छोटे क्षेत्री समूहों में विभाजित होने की संभावना है, जहां मजबूत व्यापार संबंध उभर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ के इंपैक्ट का सरकार ने किया विश्लेषण, एक्सपोर्ट्स से की बातचीत
राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को उन देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की, जो अमेरिकी आयातों पर उच्च शुल्क और 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लगाते हैं. ट्रंप ने कहा, 'सभी विदेशी राष्ट्रपतियों, प्रधानमंत्रियों, राजाओं, रानियों, राजदूतों और अन्य सभी लोगों से, जो जल्द ही टैरिफ से छूट मांगने के लिए मुझे फोन करेंगे, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वे अमेरिकी निर्यात पर अपने टैक्स समाप्त करें और टैरिफ हटवा लें.' ट्रंप ने कहा, '2 अप्रैल, 2025 को हमेशा उस दिन के रूप में याद किया जाएगा, जिस दिन अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, जिस दिन अमेरिका का भाग्य उदय हुआ, और जिस दिन हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया.' यहां तक कि जब यूरोपीय संघ ने अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगाया, तो ब्रिटेन ने व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाया और केवल 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ का सामना करते हुए आसानी से बच निकला.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.

इज़रायल ने दावा किया है कि ईरान की नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारीजानी का भी खात्मा कर दिया है. अली लारीजानी को ईरान का De Facto Leader भी कहा जाता था, जो असल में अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश की सत्ता संभाल रहे थे. शुक्रवार को उन्हें आखिरी बार तेहरान के उस जुलूस में देखा गया था, जो फिलिस्तीन की आज़ादी के लिए निकाला जा रहा था. उस जुलूस में अली लारीजानी ने तेहरान की सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इज़रायल को खुली चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि ईरान के नेता छिपकर डरने वालों में से नहीं है और उसी दिन उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के लिए भी ये कहा था कि इस युद्ध में वो खुद को बचाकर रखें. उस वक्त ऐसा माना गया कि अली लारीजानी खुल्लम-खुल्ला राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और दावा है कि इसी के बाद इज़रायल'और अमेरिका दोनों ने मिलकर उनका डेथ वॉरंट लिख दिया.

महायुद्धघ का आज 18वा दिन है. जहां मिसाइल-बम-रॉकेट के बीच इस वक्त सस्पेंस, थ्रिलर और सवालों की पहेली भी उलझती जा रही है. ईरान से जंग शुरू करने की अमेरिका में विरोध शुरू हो गया है अमेरिका की काउंटर टेरिरज्म सेंटर के निदेशक ने ईरान से युद्ध के विरोध में इस्तीफा दे दिया है. जो कैंट नाम के अफसर ने ट्रंप पर इजरायल के दबाव में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया. दावा किया कि ईरान से अमेरिका को कोई खतरा नहीं है. इस अफसर ने अमेरिका में यहूदी लॉबी को भी आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल में 15 मार्च को चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ. तभी से कोलकाता से दिल्ली तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक समय था जब बीजेपी, टीएमसी की लिस्ट आने का इंतजार करती थी. उस हिसाब से अपनी रणनीति बनाती थी. लेकिन इस बार बीजेपी की आक्रामक रणनीति देखने को मिल रही है. बीजेपी ने टीएमसी की लिस्ट से एक दिन पहले ही ऐलान कर दिया कि, इस बार भी शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को घेरने के लिए तैयार हैं. कल बीजेपी ने ऐलान किया कि, शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से लड़ेंगे तो आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा.

ईरान-अमेरिका जंग का आज 18वां दिन है. LPG लेकर वाडिनार बंदरगाह पहुंचा 'नंदा देवी' जहाज, लाया 46 हजार 500 मीट्रिक टन LPG. बातचीत के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से रास्ता दिया गया था. बता दें कि कल शिवालिक शिप 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा था. जानकारी के मुताबिक 80 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल ले जा रहा 'जग लाडकी' जहाज भी भारत पहुंचने वाला है.








